सलमान खान के इस बयान से पाकिस्तान में भड़की आग! बलूचिस्तान को लेकर क्या कहा दबंग स्टार ने?

Salman Khan: जॉय फोरम 2025 के मंच पर सलमान खान ने एक ऐसा बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। रियाद (सऊदी अरब) में हुए इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय फिल्मों की वैश्विक लोकप्रियता पर बात की। इसी दौरान उन्होंने "बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान" का जिक्र किया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है।

Salman Khan

क्या बोले सलमान खान?
वायरल वीडियो में सलमान खान कहते हैं, "अगर आप हिंदी फिल्म बनाकर इसे यहां (सऊदी अरब) रिलीज करते हैं, तो यह सुपरहिट हो सकती है। तमिल, तेलुगु या मलयाली फिल्में भी सैकड़ों करोड़ की कमाई कर सकती हैं, क्योंकि यहां अलग-अलग देशों से लोग आकर काम कर रहे हैं - बलूचिस्तान के, अफगानिस्तान के और पाकिस्तान के लोग मौजूद हैं।" सलमान का यह बयान सुनते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई कि उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग क्यों बताया।

सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं
कुछ लोगों ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बलूच लोगों की अलग पहचान को सामने लाया है। एक यूजर ने लिखा, "बलूचिस्तान कोई पाकिस्तानी प्रांत नहीं, बल्कि एक अलग राष्ट्र है। सलमान खान ने यह बात कहकर बहुत कुछ साफ कर दिया।"

दूसरी ओर, कुछ लोगों ने इसे एक अनजाने में हुई जुबान फिसलने वाली गलती बताया। एक कमेंट में कहा गया -
"शायद यह बयान जानबूझकर नहीं दिया गया। मगर बात सही कह गए - बलूचिस्तान की अपनी पहचान है, जो लंबे समय से दबाई जा रही है।"

सलमान ने बयान के बाद नहीं दी कोई सफाई
सलमान खान ने इस बयान पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, मंच पर उनके साथ आमिर खान और शाहरुख खान भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। बलूचिस्तान दक्षिण एशिया का एक संवेदनशील इलाका है, जहां के कुछ समूह वर्षों से अधिक अधिकार और स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान इसे अपना अभिन्न हिस्सा बताता है और अक्सर अलगाववादी आंदोलनों के लिए विदेशों को जिम्मेदार ठहराता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+