सलमान खान ने यूलिया वंतुर के पिता का सेलिब्रेट किया बर्थडे, साथ में दिखा परिवार, फैंस बोले-'अब शादी कर लो'

Salman Khan Lulia Vantur: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह हाल ही में यूलिया वंतुर के पिता का जन्मदिन मनाने दुबई पहुंचे। खुद यूलिया ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि काफी वायरल हो रही है।

सलमान खान इस शनिवार रात को दुबई में यूलिया वंतुर के पिता के जन्मदिन के जश्न में मुख्य अतिथि थे। यूलिया द्वारा शेयर की गई फोटोज में सलमान खान उनके परिवार के साथ पोज देते हुए नजर आए। जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा होने लगी है।

Salman Khan

कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे, डैड! आई लव यू और थैंक यू 2 हीरोज।" इस पोस्ट के बाद फैंस इस बात को लेकर ज्यादा उत्सुक हो गए कि वे आखिरकार अपने रिश्ते को पब्लिक कब करेंगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "जब आप दोनों साथ हैं, तो आप अपने रिश्ते को क्यों नहीं स्वीकार करते?" वहीं दूसरे ने लिखा, "सलमान यूलिया से शादी क्यों नहीं करते, वे तो हमेशा साथ हैं।" सलमान और यूलिया के बीच अफेयर की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी इसे न तो स्वीकार किया है और न ही नकारा।

कुछ फैंस तो इस कदर एक्साइटेड हो गए कि एक ने कहा, "बधाई हो, अब हमें पता चल गया कि आप दोनों शादीशुदा हैं। वह आपके साथ खड़ा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वो दोनों असल में पति-पत्नी हैं... मैं बहुत समय से कह रहा हूं, कोई विश्वास नहीं करता।"

यूलिया के इस पोस्ट के बाद कुछ लोग यह अनुमान लगा रहे थे कि शायद यही वजह है कि सलमान इस बार बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड्स में दिखाई नहीं दिए। फिल्म निर्माता फराह खान ने उनकी जगह होस्ट किया। हालांकि, सलमान दुबई में अपनी द-बैंग टूर की शुरुआत करने के लिए गए हुए हैं। बता दें कि, यूलिया से पहले सलमान, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ को डेट कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 'Karan Arjun' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+