सलमान खान ने सुरक्षा के लिए खरीदी नई चमचमाती बुलेटप्रूफ कार, जानिए कितनी है इसकी कीमत ? Video

मुंबई, 2 अगस्त: बॉलीवुड के ऐक्टर सलमान खान ने हथियार का लाइसेंस लेने के बाद एक नई और बेहद महंगी बुलेटप्रूफ कार भी खरीद ली है। उन्हें इस नई बुलेटप्रूफ कार से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते हुए देखा गया है। दरअसल, हाल के दिनों में सलमान को जिस तरह से जेल में बंद एक गैंग के सरगना की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं, उससे उनकी सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी गई थी। लेकिन, अब उनके पास हथियार का अपना लाइसेंस भी है और नई और बेहतरीन बुलेटप्रूफ कार भी। आइए जानते हैं कि सलमान की नई बुलेटप्रूफ कार की विशेषता और इसकी कीमत क्या है।

सलमान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार

सलमान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार

जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हत्या की धमकियां मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मुंबई पुलिस ने हथियार का लाइसेंस दे दिया है। सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों को किसी भी कीमत में नजरअंदाज नहीं करना चाहते, इसलिए उन्होंने एक नई चमचमाती बुलेटप्रूफ एसयूवी भी खरीद ली है, जिससे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते हुए उन्हें कैमरे में कैद किया गया है। वीडियो सोमवार का है, जिसमें सुपरस्टार सलमान लाइट पिंक शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं।

ट्योटा लैंड क्रूजर विश्वसनीय बुलेटप्रूप एसयूवी है

ट्योटा लैंड क्रूजर विश्वसनीय बुलेटप्रूप एसयूवी है

मुंबई एयरपोर्ट पर 56 साल के अभिनेता का यह वीडियो किसी ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में अभिनेता अपने बिंदास अंदाज में ही बुलेटप्रूफ कार से उतरते नजर आ रहे हैं। अपनी सिक्योरिटी के लिए सलमान ने जो ब्रैंड न्यू कार खरीदी है, वह ट्योटा लैंड क्रूजर एसयूवी है, जो कि पूरी तरह से बुलेटप्रूफ कार है। कारवाले डॉट कॉम के अनुसार लैंड क्रूजर में 4461 सीसी का इंजन और 262 बीएचपी का पावर है और इसने बुलेटप्रूफ कारों में खुद की विश्वसनीयता साबित की हुई है।

मुंबई पुलिस ने फायरआर्म का लाइसेंस दिया है

मुंबई पुलिस ने फायरआर्म का लाइसेंस दिया है

इससे पहले 'दबंग' अभिनेता को मुंबई पुलिस ने उनपर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए एक हथियार का लाइसेंस मंजूर किया था। लोकप्रिय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इन्हें और इनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद इन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास बंदूक के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। उनके अनुरोध को मुंबई पुलिस ने डीसीपी जोन-9 को बढ़ा दिया था और जोनल डीसीपी से हरी झंडी मिलने के बाद उन्हें एक फायरआर्म का लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

सलमान ने बंदूक खरीदी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है

सलमान ने बंदूक खरीदी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए कोई हथियार खरीदा है या नहीं। वैसे आमतौर पर जिन्हें बंदूक की लाइसेंस मिलती है, वे आत्मरक्षा के लिए .32 कैलिबर रिवॉल्वर या पिस्टल खरीदते हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों को मुंबई पुलिस ने भी काफी गंभीरता से लिया है। हालांकि, अभिनेता हमेशा अपने निजी बॉडीगार्ड से घिरे रहते हैं। लेकिन, अब वह जरा भी जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं है।

सलमान खान के फैंस वीडियो को कर रहे हैं पसंद

मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान का अपनी नई बुलेटप्रूफ एसयूवी से उतरने के दौरान का वीडियो बनाने के बाद एक पत्रकार ने उसे इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दिया, जो कुछ ही मिनट में सलमान के फैंस के कमेंट से भर गया। वीडियो को बड़ी संख्या में लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार अपने कमेंट लिख रहे हैं।

सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट

सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट

सलमान खान कुछ ही महीने बाद अपने तेलुगु डेब्यू 'गॉडफादर' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिसे अक्टूबर, 2022 में रिलीज किए जाने की संभावना है। इस फिल्म में चिरंजीवी भी अभिनय कर रहे हैं। दोनों अभिनेताओं ने हाल ही में प्रभुदेवा का कोरियोग्राफ किया हुए एक आइटम नंबर दिया है। सलमान खान टाइगर 3 में भी दिखाई देने वाले हैं। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी होंगे।

सलमान की नई बुलेटप्रूफ कार की कीमत है 1.5 करोड़

सलमान की नई बुलेटप्रूफ कार की कीमत है 1.5 करोड़

सलमान खान की नई ट्योटा लैंड क्रूजर एसयूवी का यह वीडियो viralbhayani हैंडल ने भी शेयर किया है। इस ब्रैंड न्यू बुलेटप्रूफ कार की कीमत 1.5 करोड़ रुपये है, जिसे उन्होंने अपनी हिफाजत के लिए खरीदा है। यानी एक तरफ हथियार का लाइसेंस और दूसरी तरफ बुलेटप्रूफ कार, बॉलीवुड के 'चुलबुल पांडे' का अब फोकस ही नहीं सिक्योरिटी भी फुल टाइट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+