Salman Khan की बुलेटप्रूफ कार की नंबर प्लेट है बेहद खास, एक्टर मानते हैं इसे लकी नंबर, आपने किया नोटिस?
सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी है। ये गाड़ी उनके लिए काफी खास है और इसकी नंबर प्लेट भी एक्टर के लिए काफी लकी हैं।

Salman Khan Bulletproof Car: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक तरफ हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हुआ तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।
सलमान खान की कार का नंबर है लकी
अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को मिली जान से मारने के बीच उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाल ही में एक्टर ने नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी जिसकी कीमत करोड़ों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। लेकिन कार की नंबर प्लेट से सलमान के लक से खास कनेक्शन है।
बर्थडे से है खास कनेक्शन
आपको बता दें कि, सलमान खान ने नई सेवन-सिटर SUV बुलेटप्रूफ कार खरीदी। वहीं कार के नंबर प्लेट की बात करें तो इसका नंबर 2727 है। इस नंबर प्लेट की खास बात यह है कि इसके कनेक्शन सलमान खान के जन्मदिन से है। उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। कहा जाता है कि, एक्टर इसे अपना लकी नंबर मानते हैं।

एक्टर ने मंगाई बुलेटप्रुफ कार
कहा जा रहा है कि, सलमान खान की सुरक्षा के मद्देनजर यह कार विदेश से मंगाई गई है। कार को कवर और बुलेटप्रूफ ग्लास के साथ मॉडिफाई किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कार कथित तौर पर B6 या B7 लेवल की प्रोटेक्शन के साथ आती है। बता दें कि हाल ही में सलमान खान को 30 अप्रैल तक जान से मारने की धमकी मिली।

Recommended Video

सलमान खान का वर्कफ्रंट
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनकी अपमकिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हुआ। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, शहनाज गिल जैसे तमाम बड़े सितारे लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications