Salman Khan ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, क्या है इस गाड़ी में खास? अब ऐसे की जा रही है भाईजान की सुरक्षा

Salman Khan New Car: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले कुछ समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ उन्हें बार बार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं जिसके बाद सुपरस्टार की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है।

बुलेटप्रुफ गाड़ियों में सफर करते हैं सलमान खान
सलमान खान अब हाई सिक्योरिटी के साथ बुलेटप्रुफ गाड़ियों में ही सफर करते हैं। भाईजान के पास कई महंगी और लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं लेकिन सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए उन्हें बुलेटप्रुफ एसयूवी में ही बाहर निकलने को कहा गया है।

Salman Khan

सलमान खान ने खरीदी नई एसयूवी

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने और उनके घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर फायरिंग के बाद भाईजान ने बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदी हैं। इसी बीच खबर है कि Y+ सिक्योरिटी में रहने वाले भाईजान ने अब एक और नई एसयूवी खरीद ली है।

क्या हैं नई बुलेटप्रुफ एसयूवी के फीचर्स

-ऐसे में अब सलमान खान के गैराज में मर्सिडीज बेंज मेबैक जीएलएस भी शामिल हो गई है। हाल ही में भाईजान मुंबई के एक लोकेशन पर इसी गाड़ी में बैठे हुए नजर आए हैं।

-आपको बता दें कि मर्सिडीज बेंज मेबैक जीएलएस का मुंबई में एक्स-शोरूम प्राइज 3.39 - 3.71 करोड़ रुपये है। हालांकि ये एसयूवी बुलेटप्रुफ है तो इसकी कीमत और ज्यादा होगी। 5 सिटर वाली फुल साइज इस कार का इंजन 3982 cc है। इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है।

साल 2024 में दुबई से मंगवाई गई थी नई कार

आपको बता दें कि सलमना खान ने पिछले ही साल एक और बुलेटप्रूफ एसयूवी खरीदी थी। उस गाड़ी को दुबई से मंगवाया गया था। उनके पास पहले से ही एक बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल थी। सुरक्षा और पावर के मामले में ये गाड़ी जबरदस्त है। बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल की कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई थी।

सलमान खान की लग्जीरियस गाड़ियों का कलेक्शन

आपको बता दें कि सलमान खान को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। ऐसे में उनके पास कई बेशकीमती और प्रीमियम गाड़ियां मौजूद हैं। भाईजान के पास दो निसान पेट्रोल के अलावा पोर्शे कायने, बीएमडब्ल्यू एक्स6, टोयोटा लैंड क्रूजर, मर्सिडीज बेंज जीएलई 43 एएमजी, लेक्सस एलएक्स, ऑडी आरएस7, मर्सिडीज बेंज जीएलएस, ऑडी ए8एल जैसी गाड़ियां पहले से ही हैं।

सलमान खान की हाई प्रोफाइल सिक्योरिटी

-साल 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल हैं।

-सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है।

-वहीं अप्रैल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी 2025 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही बिल्डिंग के चारों तरफ हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी लगाए गए हैं।

-सलमान खान के घर की बिल्डिंग यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में एंट्री करने के नियम में भी बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब से गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में एंट्री करने से पहले हर नए व्यक्ति को वहां पहले से रहने वाले किसी निवासी से अपनी पहचान की पुष्टि करानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+