Salman khan birthday: सलमान की पहली गर्लफ्रेंड, जिसे देखने के लिए उसके घर दूध-अंडे तक लेकर गए

मुंबई, 27 दिसंबर: बॉलीवुड के लोक्रप्रिय सितारे सलमान खान आज (27 दिसंबर) अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1965 को जन्मे मशहूर पटकथा लेखर सलीम खान के बेटे सलमान अपनी एक्टिंग के अलावा निजी जिंदगी के लिए भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। इसमें से एक उनके लव अफेयर्स भी हैं। सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा है। जिसमें ऐश्वर्या राम, कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और सोमी अली जैसी संदरियों के नाम हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वो पहली लड़की कौन थी जिनसे सलमान खान को प्यार हुआ था।

सलमान के फिल्मों में आने से पहले का प्यार

सलमान के फिल्मों में आने से पहले का प्यार

सलमान खान की जो प्रेम कहानियां चर्चित हैं। ये उनके फिल्मों में आने के बाद की हैं लेकिन सलमान को फिल्मों में आने से पहले जिस लड़की के साथ प्यार हुआ था, वो उनके पड़ोस में ही रहने वाली थीं। जिनका नाम है शाहीन। सलमान इन दिनों पढ़ाई कर रहे थे, जब वो शाहीन से मिले और उनके दीवाने हो गए।

ये 1980 के दशक की बात

ये 1980 के दशक की बात

1980 के दशक में सलमान फिल्मों में आने की तैयारी कर रहे थे। सलमान टीनएजर थे। बान्द्रा में उनके पड़ौस में एक लड़की शाहीन रहती थी। शाहीन भी सलमान को पसंद करती थीं और दोनों एक-दूसरे को लेकर सीरियस थे। सलमान शाहीन को इतना पसंद करते थे कि उनको देखने के लिए उनके घर दूध, अंडे और ब्रेड तक देने चले जाते थे। शाहीन की सौतेली मां भारती ने ये बताया था।

 शाहीन की सौतेली मां ने क्या कहा

शाहीन की सौतेली मां ने क्या कहा

शाहीन की सौतेली मां भारती जाफरी ने कई साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि शाहीन उनके दूसरे पति हामिद जाफरी की लड़की हैं। हामिद एक्टर जावेद जाफरी के भाई थे। शाहीन साथ ही मुंबई में रहती थीं और पड़ोस में ही सलमान का घर भी था। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि सलमान जब फिल्मों में आए तो उनका नाम संगीता बिजलानी के साथ जुड़ गया और ये रिश्ता खत्म हो गया।

कौन हैं शाहीन जाफरी

कौन हैं शाहीन जाफरी

शाहीन जाफरी एक फिल्मी परिवार से ही हैं और मॉडल रही हैं। थीं। शाहीन अशोक कुमार की नातिन और कियारा आडवाणी की मौसी हैं। शाहीन ने 1994 में बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से शादी की। शाहीन के दो बच्चे हैं।

इन हीरोइनों से जुड़ा नाम

इन हीरोइनों से जुड़ा नाम

फिल्मों में आने के बाद सलमान का नाम सबसे पहले मिस इंडिया संगीता बिजलानी के साथ जुड़ा था। इसके बाद सलमान खान की जिंदगी में पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री सोमी अली आईं। सोमी से ब्रेकअप के बाद 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान ऐश्वर्या राय से उनका नाम जुड़ा। दोनों की अफेयर की खबरें काफी ज्यादा रहीं। 2002 में काफी विवाद के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सलमान का कटरीना कैफ के साथ जुड़ा लेकिन उनसे भी रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका।

सलमान के नाम पर कई ब्लॉबस्टर फिल्में

सलमान के नाम पर कई ब्लॉबस्टर फिल्में

सलमान खान की कुछ समय पहले ही अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म अंतिम रिलीज हुई है। इन दिनों सलमान टाइगर जिंदा है सीरीज की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान के करियर की बात करें तो सलमान की बतौर हीरो पहली फिल्म 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' थी। सलमान ने करण अर्जुन, सनम बेवफा, हम आपके हैं कौन, साजन, जुड़वा, वॉन्टेड, दबंग, बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है जैसी हिट फिल्में की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+