सलमान खान के बर्थडे पर शाहरुख खान ने जिगरी दोस्त को लगाया गले, पार्टी से निकलते हुए कर दिया ऐसा काम

Salman Khan Birthday: सलमान खान के बर्थडे पर उनके सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान उनकी जन्मदिन की पार्टी पर पहुंचे थे। शाहरुख खान ने अपने दोस्त सलमान खो गले से भी लगाया।

salman khan

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुनकान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं आज सलमान खान का 57वां जन्मदिन है। आपको बता दें कि अपने जन्मदिन की शुरुआत 'भाईजान' ने एक शानदार पार्टी से की है जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े सितारे उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे थे। इन स्टार्स के बीच सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त यानी सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि शाहरुख खान इस पार्टी में काफी देर से पहुंचे थे लेकिन उन्होंने सलमान खान को उनके जन्मदिन पर बधाई जरूर दी। पार्टी में मौजूद सलमान खान और शाहरुख खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान

आपको बता दें कि किंग खान यानी शाहरुख खान के इस बर्थडे पार्टी में पहुंचते ही पैपराजी उन दोनों की साथ में तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित नजर आने लगे थे। वहीं सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान की एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पार्टी से बाहर निकलते हुए शाहरुख खान को खुद बर्थडे ब्वॉय सलमान खान बाहर तक छोड़ने आए थे। शाहरुख खान के पार्टी से निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

लेदर के जैकेट में की शाहरुख खान ने एंट्री

लेदर के जैकेट में की शाहरुख खान ने एंट्री

आपक बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान का ये वीडियो उनके फैंस को फिल्म 'करण अर्जुन' की याद दिला रहा है। सलमान खान की इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लगभग सभी लोग पहुंचे थे। वहीं शाहरुख खान ने इस पार्टी में सबसे लास्ट में एंट्री की थी। शाहरुख खान इस पार्टी में ब्लैक कलर के लेदर की जैकेट पहनकर पहुंचे थे। वह इस जैकेट में बहुत ही कूल नजर आ रहे थे। उनका ये लुक काफी अनोखा दिखाई दे रहा था।

शाहरुख खान ने दोस्त सलमान को लगाया गले

सलमान खान की इस पार्टी से निकलते वक्त खुद भाईजान शाहरुख खान को बाहर तक छोड़ने के लिए आए थे। 'बर्थडे ब्वॉय' सलमान खान उन्हें खुद बाहर गाड़ी तक छोड़ने के लिए आए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और सलमान खान कुछ बात करते हुए पार्टी से बाहर निकल रहे हैं और फिर गाड़ी में बैठने से पहले शाहरुख अपने दोस्त सलमान को गले से लगा लेते हैं। ऐसा करने पर शाहरुख को सलमान भी कसकर जकड़ लेते हैं।

पैपराजी को दोनों ने जमकर दिए पोज

पैपराजी को दोनों ने जमकर दिए पोज

इसके बाद शाहरुख खानऔर सलमान खान ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। इसके बाद शाहरुख अपनी गाड़ी में बैठे और वहां से निकल गए। आपको बता दें कि शाहरुख खान और सलमान खान का ये वीडियो देखकर उनके फैंस इमोशनल हो रहे हैं। लोगों को दोनों की फिल्म 'करण अर्जुन' याद आ रही है जिसमें दोनों ने भाइयों का किरदार निभाया था।

लोगों ने की दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ

लोगों ने की दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ

शाहरुख खान और सलमान खान के इस तरह से गले मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों की मानें तो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और हमेशा एक दूसरे की पार्टीज में पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों की इस बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+