Salman Khan: पनवेल फार्महाउस से लेकर गैलेक्सी अपार्टमेंट तक, इन महंगी और शानदार चीजों के मालिक हैं भाईजान

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दमदार फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले कुछ समय में एक्टर को कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

सलमान खान का 59वां जन्मदिन
सलमान खान की फैन फॉलोइंग देखने लायक है। लोग भाईजान को एक झलक देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। उनके दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं। आज सलमान खान अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की है और लड़कियां आज भी उन पर मरती हैं।

Salman Khan

सलमान खान का फिल्मी करियर
सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि1989 में उनकी दूसरी फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। साल 2024 में सलमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल पूरे किए और इन सभी शानदार सालों में उन्होंने भारतीय दर्शकों को कई यादगार और सदाबहार फिल्में दी हैं।

सलमान खान की कुल संपत्ति

सलमान खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टरों में से एक हैं। सलमान खान आज एक ब्रांड भी बन चुके हैं। भाईजान ने अपनी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान करीब 3000 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। फिल्मों के अलावा सलमान खान कई ब्रांन्ड्स के विज्ञापन में भी दिखाई देते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है। उनका अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है।

इन महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान

-सलमान खान के पास कई बेशकीमती चीजें हैं। उनके पास मुंबई के इलाके बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट है। सलमान खान के सी फेसिंग ट्रिपलएक्स गैलेक्सी अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

-सलमान खान पनवेल में एक खूबसूरत फार्महाउस के भी मालिक हैं। उनकी ये प्रॉपर्टी 150 एकड़ भूमि में फैली हुई है और यहां पर वो फर्मिंग करना भी पसंद करते हैं। भाईजान अपने फार्महाउस पर काफी समय बिताते हैं और अपने करीबियों के लिए कई पार्टीज भी होस्ट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके इस पनवेल फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपये के आसापस है।

-सलमान खान एक नेचर लवर हैं। उनके पास महाराष्ट्र के गोराई इलाके में एक सी बीच बंगला है, जो उनके लिए एक थेरेपी सेंटर की तरह काम करता है। 5 बीएचके वाले इस आलीशान बंगले में एक जिम, थिएटर और स्विमिंग पूल है। इस लग्जीरियस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

सलमान खान को है महंगी गाड़ियों का शौक

-सलमान खान को महंगी गाड़ियां काफी पसंद हैं। उनके पास करोड़ों की कीमत वाली गाड़ियां मौजूद हैं।

-भाईजान के कार कलेक्शन में 82 लाख की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, ऑडी ए8 एल (13 करोड़), बीएमडब्लयू एक्स6 (1.15 करोड़), टोयोटा लैंड क्रूजर (1.29 करोड़), ऑडी आरएस7 (1.4 करोड़), रेंज रोवर (2.06 करोड़), ऑडी आर8 (2.31 करोड़) और लेक्सस एलएक्स470 (2.32 करोड़) रुपए की कारें मौजूद हैं।

-वहीं सलमान खान एक शानदार यॉट के मालिक भी हैं। साल 2016 में उन्होंने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर खुद को एक यॉट गिफ्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने 3 करोड़ रुपये खर्च कर इसे खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+