Salman Khan Bald Look: सलमान खान ने मुंडवाया सिर, एक्टर का नया लुक देख फैंस ने पूछा-'तेरे नाम 2 आ रही क्या?'
Salman Khan Bald Look: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पिछले दिनों अपने चर्चित शो बिग-बॉस ओटीटी 2 को लेकर चर्चा में थे। अब भाईजान अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने नए गंजे लुक में नजर आए।
गंजे लुक में नजर आए सलमान खान
दरअसल, देर रात सलमान खान को एक पार्टी में स्पॉट किया गया। जिसमें उन्हें गंजे लुक में देखा गया। एक्टर के इस लुक में फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जहां एक तरफ फैंस उनको इस लुक में देखकर दंग रह गए। वहीं कुछ ने कयास लगाए कि एक्टर फिल्म टाइगर 3 के बाद तेरे नाम के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
सलमान खान ने अपने गंजे लुक में पूरी तरह से ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद डैशिंग लग रहे हैं। इस वीडियो पर अब लगातार फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''कुछ बड़ा आने वाला है?'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तेरे नाम का सीक्वल आने वाला हैं क्या?' वहीं अन्य लोगों ने उनके गंजे लुक का मजाक भी उड़ाया। खैर सलमान ने ये लुक किस वजह से रखा है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान के बाद वह अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की तैयारी में जुटे हैं। एक्टर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। टाइगर 3 में इस बार इमरान हाशमी की भी एंट्री होने वाली है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि ये इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications