'ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद ऐसी थी सलमान खान की हालत', रवि किशन ने बताया कैसे रहने लगे थे भाईजान
Ravi Kishan On Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में तो सबको पता है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों का ब्रेकअप भी काफी दर्दनाक था। इसी बीच बीजेपी सांसद रवि किशन ने सलमान खान के बुरे वक्त के बारे में कई बातें बताई हैं। रवि किशन ने बताया कि एक समय ऐसा आ गया था जब मजाक-मस्ती वाले सलमान खान बिल्कुल शांत और गुमसुम हो गए थे।
सलमान खान के बारे में रवि किशन ने किया ये खुलासा
आपको बता दें कि रवि किशन और सलमान खान ने एकसाथ फिल्म 'तेरे नाम' में काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने 'राधे' का किरदार निभाया था और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। अब रवि किशन ने इसी फिल्म का एक किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है।

लो फेज से गुजर रहे थे सलमान खान
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्टर रवि किशन ने बताया कि फिल्म 'तेरे नाम' की शूटिंग के समय सलमान खान लो फेज से गुजर रहे थे। वह बहुत खोए-खोए रहते थे। यही वजह है कि 'तेरे नाम' में सलमान खान की परफॉर्मेंस भी बहुत गजब की निखर कर आई थी। लोगों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया था।
सारा दिन वर्कआउट करते थे सलमान खान
रवि किशन ने कहा- सलमान खान न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं। जब सलमान खान 'तेरे नाम' कर रहे थे तो उनका लो फेज चल रहा था। मैं उस वक्त उनकी जर्नी का गवाह हूं। वह सेट पर ही डेढ़ दो घंटा वर्कआउट करते थे। वह पूरा दिन शूटिंग करते थे और इसके बाद भी जिम के लिए समय निकालते थे।
साल 2002 में हुआ था सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप
आपको बता दें कि फिल्म 'तेरे नाम' साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं साल 2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था। ये ब्रेकअप बहुत ही दर्दनाक था। जानकारी के अनुसार सलमान खान और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के समय दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications