सलमान खान को मारने के लिए ऐसा बनाया गया था प्लान, नाबालिग के इस्तेमाल से लेकर श्रीलंका भागने तक की खुल गई पोल

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर पर 2 शूटर्स ने हमला किया था। उसके बाद सलमान खान पर एक बार और हमला करने की कोशिश की गई थी। अब खबर है कि सलमान खान की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह कथित तौर पर नाबालिगों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा था।

वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का खुलासा
खबर है कि नवी मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य अजय कश्यप और एक अन्य आरोपी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का खुलासा करते हुए एक्टर की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है। इस बातचीत के अनुसार, आधुनिक हथियार चलाने में ट्रेन 'शार्पशूटर' कनाडा रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के आदेश पर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, रायगढ़ और गुजरात में मौजूद थे।

salman khan

नाबालिगों का इस्तेमाल करने का था निर्देश
पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि शार्पशूटर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को गोल्डी बराड़ ने हमला करने और इस काम के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया था। एफआईआर के अनुसार, जॉन नाम के एक व्यक्ति को कथित तौर पर इस काम के लिए गाड़ी उपलब्ध करानेकी जिम्मेदारी दी गई थी।

कन्याकुमारी में फिर से इकट्ठा होना था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान पर हमले के बाद गैंग के सदस्यों को कन्याकुमारी में फिर से इकट्ठा होना था और फिर समुद्री मार्ग से श्रीलंका जाना था। उन्होंने बताया कि वहां से उन्हें दूसरे देशों में भेजने का इंतजाम किया गया था, जिसमें कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने उनकी यात्रा का प्रबंध किया था। सलमान खान की हत्या की साजिश के बारे में जानकारी मिलने के बाद गत 24 अप्रैल 2024 को पनवेल टाउन थाने में 17 आरोपियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

5वां आरोपी दीपक गोगलिया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक गोगलिया उर्फ जोनी वाल्मीकि नाम के 5वें आरोपी को राजस्थान के भिवानी से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि सलमान खान पर पहला हमला गत 14 अप्रैल 2024 को हुआ था, जब उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पर दो शूटर्स ने फायरिंग की थी। ये शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+