Salman Khan: डेंगू होने के बाद कुछ इस हाल में दिखे सलमान खान, जानें अब कैसी है 'भाईजान' की तबीयत?

हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान को डेंगू हो गया। जिसकी वजह से उन्हें बिग-बॉस शो की शुटिंग रोकनी पड़ी। लेकिन अब लगता है कि एक्टर की हालत में सुधार हो रहा है।

Salman Khan Health बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की पिछले कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। उनकी बिगड़ती तबीयत को लेकर उनके फैंस काफी परेशान भी थे। लेकिन अब उनकी हेल्थ को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां हाल ही में उन्हें आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में देखा गया। एक्टर को यूं ठीक होता देख फैंस खुश हो गए।

कैसी सलमान खान की तबीयत?

कैसी सलमान खान की तबीयत?

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा ने 25 अक्टूबर 2022 को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान भाईजान सलमान खान भी पार्टी में नजर आए। एक्टर को यूं सही सलामत देख फैंस को सांस में सांस आई। वह लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

हालत में हुआ पहले से सुधार

हालत में हुआ पहले से सुधार

सलमान खान की बर्थडे पार्टी से तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी वायरल फोटो को देख ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह अब धीरे-धीरे डेंगू से उबर रहे हैं और पहले से उनके सेहत में काफी सुधार हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्टर्स ने बताया कि उनकी तबीयत में धीरे- धीरे सुधार हो रहा है। सलमान की तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

क्या जल्द काम पर लौटेंगे सलमान?

क्या जल्द काम पर लौटेंगे सलमान?

सलमान खान की सेहत में सुधार होता देख फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जता रहे हैं। वहीं फैंस इस बात से भी काफी खुश हैं कि आखिरकार सलमान खान फिर कंटेस्टेंट की क्लास लगाने के लिए बिग-बॉस में नजर आएंगे। खैर सलमान खान ने अब तक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही काम पर वापस लौटेंगे।

बिग-बॉस से लिया था ब्रेक

बिग-बॉस से लिया था ब्रेक

खबरों के मुताबिक, सलमान खान को पिछले हफ्ते ही डेंगू हो गया था। जिसकी वजह से उन्होंने बिग-बॉस शो से ब्रेक लिया और शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी करण जौहर को सौंपी। करण जौहर ने पिछले हफ्ते वीकेंड का वॉर होस्ट किया था। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सलमान खान पूरी तरह से ठीक हुए हैं या फिर नहीं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अगले साल बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म 'टाइगर 3' उनकी अगले साल 2023 में रिलीज होगी। जिसमें उनके अपोजिट लीड रोल में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+