सलमान खान ने अपनी हीरोइन से मांगी बार-बार माफी, बोले- मुझे बड़ा खराब लगा
मुंबई, 26 नवंबर: सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रूथ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। काफी समय बाद सलमान खान की कोई फिल्म सिनेमा में रिलीज हुई है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी 'अंतिम' की स्पेशल स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सलमान खान ने फिल्म को लेकर कई बातें कीं। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की एक हीरोइन से क्यों उनको माफी मांगनी पड़ी।

सलमान के साथ कोई हीरोइन नहीं
फिल्म 'अंतिम' में सलमान खान के साथ कोई हीरोइन नहीं है। इसको लेकर सलमान ने बताया कि शुरू में उनके साथ एक हीरोइन थी और उनके साथ कुछ शूटिंग भी की गई थी। जिसमें एक गाना भी था। सलमान ने कहा कि बाद में उनको लगा कि मेरा किरदार रोमांस करते हुए जच नहीं रहा है। उसे तो अकेले ही होना चाहिए, ऐसे में हीरोइन को लेने का फैसला बदल दिया गया।

हीरोइन को निकालने पर मांगी माफी
सलमान खान ने बताया कि उस अभिनेत्री को निकालने का फैसला किया तो मैंने उनसे बार बार माफी मांगी और वादा किया कि आगे जाकर उनके साथ जरूर काम करेंगे। सलमान ने कहा कि इस फ़िल्म में हीरोइन को ना लेने की वजह इसकी कहानी थी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मेरा कोई रोमांटिक ट्रैक नहीं है। हालांकि फिल्म में इंटरटेनमेंट खूब है।

अभी नाम नहीं बताऊंगा
सलमान खान ने उस फिल्म का नाम नहीं बताया, जिसको उनके साथ 'अंतिम' में लिया गया था। सलमान ने कहा कि मैं अभी उनका नाम उजागर नहीं कर सकता लेकिन जब हम फिर उनके साथ काम करेंगे तब उनके बारे में बताएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका काम काफी अच्छा था।

पुलिसवाले के रोल में हैं सलमान खान
सलमान खान इस फिल्म में सरदार पुलिसवाले राजवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। सलमान खान के साथ पहली बार उनके जीजा आयुष शर्मा ने भी काम किया है। आयुष पहली बार गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में दोनों के बीच फाइट सीन भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications