'ऐश्वर्या राय से शादी करेगा?', Hotmail को-फाउंडर सबीर पर ऐसे बरसे थे सलमान खान, सिगरेट से किया था ऐसा हाल
Aishwarya Rai and Sabeer Bhatia: बॉलीवुड की दुनिया में सितारों के बीच विवाद और चर्चाएं आम बात हैं लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो सालों बाद भी हॉट टॉपिक बने रहते हैं। ऐसी ही एक पुरानी घटना है जब हॉटमेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया और सलमान खान के बीच ऐश्वर्या राय को लेकर तनावपूर्ण माहौल बन गया था।
सबीर भाटिया और सलमान खान के बीच हुआ था बवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबीर भाटिया ने एक समय ऐश्वर्या राय की खुलकर तारीफ की थी और ये बात सलमान खान को रास नहीं आई थी। कहा जाता है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक पार्टी में जमकर बहस हो गई थी जिसमें हालात इतने बिगड़ गए थे कि सलमान खान ने गुस्से में सबीर भाटिया के हाथों पर सिगरेट की राख झाड़ दी थी।

ऐश्वर्या राय के लिए सबीर भाटिया की तारीफ से मचा बवाल
तकनीकी जगत के दिग्गज और हॉटमेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया उस दौर में बिजनेस के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते थे। बताया जाता है कि उन्होंने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय के प्रति अपने लगाव को जताया था और यहां तक कहा था कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं।
सबीर भाटिया और ऐश्वर्या राय के अफेयर की चर्चा
हालांकि इस बयान ने मीडिया में सनसनी मचा दी थी। अफवाहें उड़ने लगी थीं कि सबीर भाटिया और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ चल रहा है। ये बात सलमान खान तक पहुंची जो उस समय ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे।
सबीर भाटिया पर भड़क गए थे सलमाल खान
-टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार ये घटना साल 2001 की एक पार्टी में हुई थी। पार्टी में जब सलमान खान और सबीर भाटिया आमने-सामने आए तो एक्टर ने उनसे कहा था- तो तुम ही वो आदमी हो जो ऐश से शादी करना चाहता है?
-सलमान खान की ये बात सुनकर पार्टी का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया था। बताया जाता है कि उस समय सबीर भाटिया टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल के साथ मौजूद थे। ऐसे में उन्होंने मुस्कुराते हुए इस बात को मीडिया की बनाई हुई अफवाह बताकर नजरअंदाज करने की कोशिश की थी।
सबीर पर सलमान खान ने गिराई थी सिगरेट की राख
-रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि तस्वीरें खिंचवाते वक्त सलमान खान जानबूझकर या गलती से सबीर भाटिया और एक महिला के बीच आ गए। उस दौरान सलमान खान के हाथ में सिगरेट थी और उन्होंने मजाक में या गुस्से में जैसे भी हो सिगरेट की राख सबीर भाटिया के हाथ पर झाड़ दी थी।
-सबीर भाटिया ने तुरंत अपना हाथ झटका था लेकिन सलमान खान ने मजाकिया लहजे में कहा था- उफ्फ आखिरकार आपके हाथों पर राख लग ही गई। उस वक्त पार्टी में मौजूद कई लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए थे और कुछ तो असहज भी हो गए थे।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी और ब्रेकअप
-आपको बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मुलाकात साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और ये रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया था।
-ऐसे में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ये रिश्ता उस समय सुर्खियों में रहने लगा था लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय को लेकर काफी पजेसिव थे जबकि एक्ट्रेस अपनी आजादी और निजी स्पेस को अहमियत देती थीं। यही वजह थी कि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक सका और आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया।
-सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता साल 2002 में टूट गया था जो बॉलीवुड के सबसे चर्चित ब्रेकअप्स में से एक रहा था। उसी साल दोनों की आखिरी फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' रिलीज हुई थी। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी जिनसे उन्हें एक बेटी आराध्या बच्चन है।
-वहीं सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की है और वह अपने करियर और चैरिटी वर्क पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि ये घटना अब दो दशक पुरानी हो चुकी है लेकिन ये किस्सा आज भी फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बना रहता है। ये उन पलों में से एक था जब एक तारीफ ने विवाद का रूप ले लिया थाऔर एक टेक उद्यमी का नाम बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स के बीच फंस गया था।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications