शादी में सलमान खान संग अक्षय कुमार ने लगाए ठुमके, यूजर्स ने उड़ाया मजाक बोले- 'पैसों के लिए अब ये भी'

अक्षय कुमार और सलमान खान दिल्ली में एक ग्रैंड वेडिंग में पहुंचे। जहां दोनों जमकर थिरकते हुए नजर आए। दोनों की ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Akshay Kumar Salman Khan Dance Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। तो वहीं सलमान खान भी अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस बीच दोनों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स उनको इस डांस के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सलमान खान अक्षय कुमार ने किया डांस

सलमान खान अक्षय कुमार ने किया डांस

इन दिनों शादी सीजन चल रहा है। आम जनता से लेकर बी-टाउन तक सभी अपने वेडिंग फंक्शन में व्यस्त हैं। इस बीच अब बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स सलमान खान और अक्षय कुमार दिल्ली की एक ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुए। जिसमें दोनों एक साथ डांस करते हुए नजर आए। सुपरस्टार्स की इस जोड़ी को मंच पर साथ देख मौजूदा फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए।

दिल्ली की शादी में जमाया रंग

वीडियो में जहां एक तरफ सलमान खान मुन्ना बदनाम गाने अपने हुक अप स्टेप कर शादी में रंग जमाया। इसके अलावा सलमान खान ने 'तेरी मेरी प्रेम कहानी' और 'जवानी फिर ना आए' जैसे गानों पर भी डांस किया। वहीं अक्षय कुमार ने सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर जबरदस्त डांस किया।

 यूजर्स ने लिए जमकर मजे

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स 'भाईजान' और 'खिलाड़ी' के लटके-झटके देख फैंस ने जबरदस्त हुटिंग की। मंच पर उनके साथ अभिनेता मनीष पॉल भी नजर आए। दोनों सुपस्टार्स की ये डांस वीडियो पैपराजी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि यूजर्स लगातार उनके डांस का मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

कमेंट कर लिखा, 'पैसों के लिए अब ये सब'

कमेंट कर लिखा, 'पैसों के लिए अब ये सब'

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये किसकी शादी है जिसमें अक्षय और सलमान को नचवा दिया'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'लोल, पैसों के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ रहा है'। एक और यूजर ने लिखा- 'प्राइवेट वेडिंग में भी ठुमके लगा कर पैसे कमाने हैं'। इस तरह से फैंस ने दोनों सुपरस्टार्स की जमकर खिल्ली उड़ाई।

अक्षय कुमार और सलमान का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार और सलमान का वर्कफ्रंट

बता दें कि, अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म सेल्फी में नजर आएंगी। जिसमें वह पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं सलमान खान जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

Recommended Video

    Akshay Kumar India Map: इस विज्ञापन की वजह से Akshay Kumar पर आई मुसीबत, हुए Troll | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+