3000 करोड़ की संपत्ति, 100 करोड़ का घर, दुबई में प्रॉपर्टी, कहीं आपके होश न उड़ा दे सलमान खान की कमाई
Salman Khan Net Worth: इस समय सलमान खान लोगों के बीच चर्चा काविषय बने हुए हैं। हर कोई सिर्फ सलमान खान और उनकी सुरक्षा को लेकर बात करता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि गत 26 नवंबर 2023 को लॉरेंस बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट में पंजाबी एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था- तुम सलमान खान को भाई मानते हो, लेकिन अब समय आ गया है कि आपका 'भाई' आए और आपको बचाए। ये मैसेज सलमान खान के लिए भी है। इस भ्रम में न रहें कि दाऊद बचाएगा तुम्हे। तुम्हे कोई नहीं बचा सकता सलमान।
सलमान खान की वाई प्लस सुरक्षा
इसके बाद मुंबई पुलिस ने गत 28 नवंबर 2023 (मंगलवार) को सलमान खान को दी गई सुरक्षा की समीक्षा की है। साथ ही सलमान खान और उनके परिवार को और ज्यादा सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी के बाद से ही भाईजान को मुंबई पुलिस द्वारा वाई-प्लस सुरक्षा दी जा रही है। जानकारी के अनुसार सलमान खान को इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने सालों में सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसी के चलते आज वह एक ब्रांड भी बन चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान आज के समय में कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

सलमान खान के पास 3000 करोड़ की सपंत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान 3000 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में बतौर हीरो नजर आते हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस के कई सीजन्स को लंबे समय से होस्ट भी कर रहे हैं। वहीं सलमान खान कई ब्रांन्ड्स के विज्ञापन में भी दिखाई देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान ने भारत और दुबई के कई सुंदर जगहों पर लग्जरी प्रॉपर्टीज भी खरीद रखी हैं।
महीने में होती है 16 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई
सलमान खान एक महीने में करीब 16 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। ऐसे में वह एक साल में 190 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं। सलमान खान अपनी फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस और कई इंवेस्टमेंट से मोटी कमाई करने के साथ साथ अपनी प्रॉपर्टीज, वेकेशन, महंगी कारों और चैरिटी पर भी जमकर खर्च करते हैं।
100 करोड़ रुपए का है सलमान का अपार्टमेंट
आपको बता दें कि सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इस तीन मंजिला सी फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपार्टमेंट के अलावा भी सलमान खान के पास मुंबई में ही कई प्रॉपर्टीज हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।
पनवेल में सलमान खान का आलीशान फार्महाउस
सलमान खान के पास महाराष्ट्र के पनवेल इलाके में 150 एकड़ में फैला एक शानदार फार्महाउस है। इस लग्जरी फार्महाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर जिम और कई तरह शानदार सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सलमान खान अक्सर इस फार्महाउस में अपने करीबी लोगों के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। इसके अलावा सलमान खान ने दुबई में 'द एड्रेस डाउनटाउन', बुर्ज खलीफा के पास एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीद रखी है।
लग्जरी कार और बाइक्स का कलेक्शन
सलमान खान को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियोंका शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू सीरीज की 3 कारें- बीएमडब्ल्यू एक्स6, बीएमडब्ल्यू एम3 और बीएमडब्ल्यू एम5 हैं। इसके अलावा सलमान ऑडी क्यू7, ऑडी ए8, ऑडी आरएस7, रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज, टोयोटा लैंड क्रूजर और लेक्सस के भी मालिक हैं। वहीं सलमान खान के पास कई शानदार बाइक्स भी हैं, जिनमें लिमिटेड एडिशन सुजुकी इंट्रूडर एम1800 आरजेड, सुजुकी जीएसएक्स-आर 1000जेड, सुजुकी हायाबुसा और यमाहा आर1 शामिल हैं। सलमान खान को साइकिलिंग करना भी पसंद है।
-
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज












Click it and Unblock the Notifications