सलीम खान ने सलमान से पूछा- क्या सांप जिंदा है ? तो बोले सल्लू- Tiger zinda hai
मुंबई, 27 दिसंबर। बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानी सलमान खान आज 56 बरस के हो गए हैं, उनका जन्मदिन मनाने के लिए ही उनका पूरा परिवार उनके पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर 25 दिसंबर यानी कि क्रिसमस को पहुंचा था लेकिन जश्न से पहले एक हादसा सलमान के साथ हो गया। हालांकि सल्लू के चाहने वालों की दुआओं और ऊपर वाले की कृपा से सलमान को उस हादसे से नुकसान नहीं पहुंचा और वो पूरी तरह से सही सलामत हैं। दरअसल शनिवार देर रात सलमान खान को सांप ने काट लिया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में 6 घंटे तक भर्ती रहना पड़ा था।

सलमान का काटने वाला सांप जहरीला नहीं था
सलमान का काटने वाला सांप जहरीला नहीं था इसलिए सलमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आज जब सलमान मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लोगों को दी और साथ ही कुछ ऐसा भी कहा जिसे सुनकर वहां खड़ा हर इंसान जोर-जोर से हंसने लग गया।
हां सांप भी जिंदा है और टाइगर भी जिंदा है
दरअसल सलमान ने कहा कि 'जब मैं अस्पताल पहुंचा तो डैड सलीम खान का फोन मेरे पास आया और उन्होंने पूछा-क्या सांप जिंदा है? इस पर सलमान ने उनसे कहा कि 'हां सांप भी जिंदा है और टाइगर भी जिंदा है'।

सांप ने सलमान को तीन बार काटा
ये बात कहकर खुद सलमान भी हंसने लगे। सलमान ने बताया कि सांप ने उनके हाथ पर तीन बार काटा था। फिलहाल अब सब ठीक है और चिंता की बात नहीं है। गौरतलब है कि सलमान खान अपने पापा सलीम खान के काफी करीब हैं, वो अक्सर अपने पापा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो को शेयर करते रहते हैं। सलीम खान भी सलमान को बहुत प्यार करते हैं।

'बचपन में सबसे ज्यादा डांट इसी ने खाई है मेरे से'
सोनी टीवी के मशहूर 'कपिल शर्मा शो' में जब सलीम खान अपने तीनों बेटों संग मेहमान बनकर आए थे तो उन्होंने सलमान के बारे में कहा था कि 'बचपन में सबसे ज्यादा डांट इसी ने खाई है मेरे से। सलमान शुरु से काफी जिद्दी रहा है लेकिन मेरी हर बात मानता है।'
'मेरे घर में असली दबंग तो...'
तब सलमान ने कहा था कि 'भले ही पर्दे पर मैं टाइगर हूं और लोग मुझे दबंग कहते हैं लेकिन सच तो ये है कि मेरे घर में असली दबंग और टाइगर एक ही है और वो हैं हमारे पिताजी सलीम खान, जिनके आगे किसी की नहीं चलती, वो जो कह देते हैं वो ही फाइनल होता है और फिर किन्तु -परन्तु का कोई हिसाब-किताब नहीं होता है।' जिस पर सलीम खान जोर-जोर से हंसने लगे थे और सलमान को उन्होंने गले लगा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications