Saiyaara OTT Release: 'सैयारा' की हुई दमदार ओपनिंग, ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ये फिल्म?
Saiyaara OTT Release: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' गत 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं और ये दोनों की डेब्यू फिल्म भी है।
फिल्म 'सैयारा' की जबरदस्त परफॉर्मेंस
फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया था और इसके बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महज दो दिनों में इस फिल्म ने अपने कुल बजट का आधा हिस्सा कमा लिया है, जिससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

लोगों को पसंद आ रही है 'सैयारा' की कहानी
फिल्म 'सैयारा' को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। शुरुआती रिव्यूज और दर्शकों की प्रतिक्रिया के चलते माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में और भी ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचेगी।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म 'सैयारा'
ऐसे में जो लोग किसी कारण के चलते थिएटर में जाकर फिल्म नहीं देख पा रहे हैं उनके मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि ये शानदार मूवी ओटीटी पर कब रिलीज होगी। आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने ये स्पष्ट कर दिया था कि सैयारा का ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स है यानी य् फिल्म भविष्य में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगी।
ओटीटी पर कब रिलीज होगी ये फिल्म
-हालांकि अभी तक 'सैयारा' की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स और इंडस्ट्री के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए संभावना है कि ये फिल्म सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।
-आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों को थिएटर में रिलीज होने के करीब 6 से 8 हफ्तों के भीतर ओटीटी पर लाया जाता है। इसलिए जो दर्शक इस रोमांटिक ड्रामा को अपने घर की सुविधा में देखना चाहते हैं, उन्हें फिलहाल नेटफ्लिक्स की ओर से होने वाली आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
क्या है फिल्म 'सैयारा' की खासियत?
'सैयारा' को यशराज फिल्म्स जैसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस का समर्थन प्राप्त है। समीक्षकों की मानें तो फिल्म में कलाकारों की परफॉर्मेंस से लेकर इसकी कहानी तक हर पहलू ने दिल जीता है। 'एक विलेन' और 'आशिकी 2' जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी ने एक बार फिर इमोशन्स, म्यूजिक और लव स्टोरी को बेहतरीन अंदाज में लोगों के सामने परोसा है।












Click it and Unblock the Notifications