Saiyaara: करोड़ों कमाने वाली 'सैयारा' के डायरेक्टर जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानिए कितनी है नेटवर्थ?
Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' की धांसू कमाई बॉक्सऑफिस पर जारी है, मोहित सूरी की इस म्यूजिकल लवस्टोरी ने अभी तक 172.50 करोड़ रु की कमाई कर ली है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त BUZZ पहले की ही तरह ही बना हुआ है। लंबे वक्त बाद किसी फिल्म ने लोगों को इतना मोहित किया है।आपको बता दें कि इससे पहले उनकी फिल्म 'आशिकी 2' ने भी इसी तरह की सफलता अर्जित की थी।
मोहित सूरी को दर्शकों से हमेशा भरपूर प्यार मिला है, चाहे उनकी फिल्म 'जहर' हो, 'कलयुग' हो , 'आशिकी 2' हो या फिर 'एक विलेन', उनकी हर फिल्म ने लोगों के दिल को टच किया है और इसी वजह से वो बॉलीवुड के नए गुरु बन गए हैं।

आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले मोहित सूरी ने यहां तक का सफर काफी मुश्किलों और संघर्ष के बाद हासिल किया है, जिसके पीछे वन एंड ओनली उनकी मेहनत है। मोहित सूरी इंडस्ट्री के नामचीन यंग डायरेक्टर्स में से एक है और वो मुंबई में एक लग्जरी लाइफ जीते हैं।
कितने अमीर हैं 'सैयारा' के डायरेक्टर मोहित सूरी?
newstrack के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रूपए के आस-पास है और वो एक फिल्म का 6 से 8 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। आपको बता दें कि 11 अप्रैल 1981 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे मोहित सूरी भट्ट परिवार से संबंध रखते हैं। उनकेचाचा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट हैं, इसलिए निर्देशन उन्हें विरासत में मिली है।
सह‑निर्देशक के रूप में भी शानदार काम किया (Saiyaara Director Mohit Suri)
उन्होंने अपना करियर ऑफिस असिस्टेंट के रूप में T-Series में शुरू की थी इसके बाद उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्मों जैसे 'कसूर', 'आवारा पागल दीवाना', 'फुटपाथ' में बतौर सह‑निर्देशक का काम किया लेकिन साल 2005 में उन्होंने 'जहर' फिल्म से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद उनकी सफलता की जर्नी बदस्तूर जारी है।

उदिता गोस्वामी से जनवरी 2013 में शादी की (Saiyaara Director Mohit Suri)
वो 'कलयुग', 'वो लम्हे', 'आवारापन, राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज़', 'क्रुक', 'मर्डर 2', 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'हमारी अधूरी कहानी', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'मलंग', 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी सफल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। वो राईटर भी काफी अच्छे हैं। मोहित सूरी ने अभिनेत्री उदिता गोस्वामी से जनवरी 2013 में विवाह किया। उनकी दो संतानें हैं: बेटी देवी और बेटा कर्मा हैं।
Saiyaara की अभी तक 172.50 करोड़ रुपये की कमाई
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 172.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
'सैयारा' ने अपने छठे दिन 18.75 करोड़ रुपये कमाए
Sacnilk के मुताबिक 'सैयारा' ने अपने छठे दिन 18.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 172.50 करोड़ रुपये हो गया है , जिसके बाद ये फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है।

Saiyaara रिकॉर्ड तोड़ रही है: तरण आदर्श
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, 'सैयारा' रिकॉर्ड तोड़ रही है... इस फिल्म ने खेल के नियम बदल दिए हैं... फिलहाल, कोई भी निश्चित रूप से यह अनुमान नहीं लगा सकता कि यह फिल्म लाइफटाइम में कितनी कमाई करेगी।'












Click it and Unblock the Notifications