Viral Video: क्लास में बच्चों के सामने सिर पर तेल मालिश का मजा लेती दिखीं टीचर, मचा बवाल, हुईं सस्पेंड
Viral Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है, वजह है उनका अपनी ड्यूटी के दौरान खुद की 'चंपी' करना और बेफिक्री के साथ क्लासरूम में बच्चों के सामने पुराने फिल्मी गाने सुनना। आपको बता दें कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना खुर्जा ब्लॉक के मुंडाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में हुई है।
19 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय में सरकारी मैडम अपनी क्लास में बच्चों को पढ़ाने के बजाय आराम से कुर्सी पर बैठकर अपने बाल में तेल की चंपी कर रही थीं और उनके बगल में मोबाइल पर फिल्म 'अमर प्रेम' का गाना 'बड़ा नटखट है ये' बज रहा था।

ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बवाल मच गया। लोग स्कूल की टीचर पर भड़क गए। मामले को बढ़ता देखकर प्रशासन हरकत में आया और उसने तत्काल प्रभाव से टीचर को सस्पेंड कर दिया।
'शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है' (Viral Video)
इस बारे में बात करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने इंडिया टुडे को बताया कि 'शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, हमें शिक्षिका के बारे में जानकारी सोशल प्लेटफार्म से ही मिली है साथ ही ये भी पता चला है कि उन्होंने अभिभावकों संग भी काफी गलत बर्ताव किया है, फिलहाल घटना की जांच चल रही है।'
सरकारी स्कूल की टीजर पर भड़के लोग (Viral Video)
आपको बता दें कि सरकारी स्कूल की टीजर पर ऐसी हरकत देखकर लोग काफी भड़के हुए हैं और इस बात के लिए प्रशासन पर भी निशाना साध रहे हैं।
'हमारे सरकारी स्कूलों की हालत खराब है' (Viral Video)
एक यूजर ने लिखा है कि 'इसलिए हमारे सरकारी स्कूलों की हालत इतनी खराब है।' तो एक ने लिखा कि ' ऐसी टीचरों को निलंबित नहीं बल्कि नौकरी से निकाल देना चाहिए।' तो एक ने लिखा कि 'यह हमारे सरकारी स्कूलों की दुखद सच्चाई है, बच्चों को ध्यान और अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, शिक्षिका कक्षा में तेल मालिश करने और संगीत का आनंद लेने में व्यस्त हैं। इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?'
स्कूल प्रशासन की भी काफी निंदा लोग कर रहे हैं (Viral Video)
फिलहाल इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर से सरकारी स्कूली शिक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है यही नहीं लोग स्कूल प्रशासन की भी काफी निंदा कर रहे हैं और इसी वजह से टीचर के सस्पेंड होने के बावजूद भी ये मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications