Saiyaara Box Office Collection: रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है 'सैयारा', 100 करोड़ क्लब में जल्द होगी शामिल

Saiyaara Box Office Collection Day 2: निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दो दिनों में फिल्म ने खूब पैसे कूटे हैं। यहां तक कि फिल्म अपना बजट निकालने के करीब है। अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए कलाकारों को लेकर बनी इस फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही अच्छी कमाई की है। फिल्म के कलेक्शन के नए आंकड़े सामने आए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' ने दूसरे दिन 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 45.25 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, दूसरे दिन के ये आंकड़े अभी पक्के नहीं हुए हैं। इसमें बदलाव भी हो सकते हैं।

Saiyaara Box Office Collection

अनीत पड्डा और अहान पांडे की यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही कमाई को लेकर चर्चा में है। 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई की है। फिल्म ने अब तक 45 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। वहीं, कमाई की स्पीड देखते हुए उनका ये भी कहना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। मोहित सूरी की ये फिल्म भी उनकी आशिकी 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। मेकर्स की स्ट्रैटजी ने फिल्म को सक्सेस दिलाने में मदद की है।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'सैयारा' की कमाई ने सबको चौंका दिया है। अभी इसकी कमाई देख ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। इस फिल्म ने मोहित सूरी की पिछली हिट फिल्मों जैसे 'मर्डर 2' (6.95 करोड़), 'आशिकी 2' (6.10 करोड़), और 'हाफ गर्लफ्रेंड' (10.30 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन को भी पार कर लिया है। साथ ही दूसरे दिन के कलेक्शन को भी अब पीछे कर दिया है। 'सैयारा' की ये कमाई देख अभी मेकर्स भी काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+