'हम अभी भी साथ-साथ चलते हैं', शादी की 56वीं सालगिरह से पहले सायरा बानो ने दिलीप साहब को किया याद

मुंबई, 09 अक्टूबर: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं, इसी साल 7 जुलाई को दिलीप साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके पीछे अब उनकी पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो अकेली पड़ गईं हैं। सायरा बानो हमेशा दिलीप साहब के साथ परछाईं की तरह दिखाई देती थीं। सच्चे मायने में असली मोहब्बत, जीवन साथी के लिए त्याग और समर्पण का सायरा बानो जीता जागता उदारण हैं, लेकिन दिलीप कुमार के जाने के बाद वो भी खुद को टूटा हुआ महसूस कर रहीं हैं। ऐसे में सायरा बानो ने अपनी 56वीं शादी की सालगिरह से पहले दिलीप कुमार को याद किया है।

हम अभी भी साथ-साथ चलते हैं: सायरा बानो

हम अभी भी साथ-साथ चलते हैं: सायरा बानो

अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अपनी शादी की 56वीं सालगिरह (11 अक्टूबर) से पहले दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को याद किया है। सायरा बानो ने अपने पति दिलीप कुमार को अहसास करते हुए कहा कि हम अभी भी साथ-साथ चलते हैं। सायरा ने कहा कि दिलीप साहब न केवल मेरे लिए बल्कि कई पीढ़ियों को राह दिखाने में लिए काम किया है।

मेरे प्यारे कोहिनूर दिलीप साहब...

मेरे प्यारे कोहिनूर दिलीप साहब...

सायरा बानो ने एक हैंड रिटन लेटर शेयर करते हुए अपना हाल बयां किया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सायरा ने लिखा कि 11 अक्टूबर मेरे प्यार और कोहिनूर दिलीप साहिब और मेरी 56वीं शादी की सालगिरह है। मैं इसे विशेष रूप से शुभचिंतकों, करीबी मित्रों और परिवार के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं, जिन्होंने इतने प्यार से इस जादुई दिन की याद भेजी। हम अभी भी साथ चलते हैं, हाथों में हाथ डाले, समय के अंत तक। दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं...आमीन, अल्लाह उन्हें हम सबकी दुआओं में हमेशा याद रखे..आमीन।

98 साल की उम्र में दिलीप कुमार का निधन

98 साल की उम्र में दिलीप कुमार का निधन

आपको बता दें कि दिलीप कुमार को सायरा बानो अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करतीं थी। दिलीप साहब के साथ वो साए की तरह साथ रहती थीं। दोनों के बीच 22 साल की उम्र का फासला थी, लेकिन 11 अक्टूब साल 1966 में दोनों ने शादी की। याद रहे कि दिलीप साहब का 7 जुलाई, 2021 को लंबी बीमारी के बाद 98 साल की उम्र में निधन हो गया था, दिलीप कुमार के जाने के गम से उनकी पत्नी सायरा बानो आज तक नहीं उभरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+