दिलीप कुमार के 99वें जन्मदिन पर सायरा बानो का भावुक खत, कहा- उनके बिना चलना बहुत मुश्किल है
मुंबई, दिसंबर 11। बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की आज बर्थ एनीवर्सरी है। इस मौके पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनको याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार सायरा बानो के दिल के बेहद करीब थे। उनके निधन के बाद से सायरा बानो की काफी दिनों तक तबियत खराब रही थी। आपको बता दें कि 7 जुलाई को लंबी बीमारी के चलते दिलीप कुमार का निधन हो गया था। आज उनकी 99वीं बर्थ एनिवर्सरी है।

आज सिर्फ प्रार्थना करना चाहती हैं सायरा
इस मौके पर सायरा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका यहां न होना एक 'भयावह खालीपन' है, लेकिन फिर भी उन्हें ऐसा लगता है कि आज भी वो उनके साथ ही चल रहे हैं। वर्षगांठ के दिन सायरा बानो सिर्फ प्रार्थना करना चाहती हैं, जुहू गार्डन (जुहू कब्रस्तान) जाना चाहती हैं, जहां दिलीप जी को दफनाया गया था। आपको बता दें, 55 सालों से शादी के बंधन में बंधे इन दोनों सितारों का बीच का प्यार किसी से छिपी बात नहीं थी।

इस तरह मनाया जाता था दिलीप साहब का जन्मदिन
नया दौर, मुगलेआजम, जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता के पिछले जन्मदिवसों को याद करते हुऐ सायरा ने बताया कि 'पहले पूरे घर को फूलों से सजाया जाता था, देश और विदेशों से उनके फैंस रंग बिरंगे फूलों के गुलदस्ते भेजा करते थे।' सायरा कहती हैं कि दिलाप साहब को लोगों का बहुत प्यार मिलता था और आज भी मिलता है।
Recommended Video

इसी साल जुलाई में हुआ था निधन
आपको बता दें कि लंबी बीमारी से लड़ते हुए बीती जुलाई में दिलीप कुमार का निधन हो गया था। निधन के कुछ समय पहले तक उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था। 7 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांसे लीं। आज उनकी 99वीं जन्म वर्षगाँठ हैं।












Click it and Unblock the Notifications