विक्की के भाई ने कैटरीना को "परजाई" कहकर किया स्वागत, एक्ट्रेस के भाई मिशेल ने लिखा ये प्यारा मैसेज
विक्की के भाई ने कैटरीना को "परजाई" कहकर किया स्वागत, एक्ट्रेस के भाई मिशेल ने लिखा ये प्यारा मैसेज
मुंबई, 10 दिसंबर। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शाही शादी कर जीवन भर के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया है। शादी के पहले तक दोनों ने जहां अपनी शादी को बेहद सीक्रेट बनाए रखा वहीं अब शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों एक के बाद एक शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी इस खुशी में अपने फैंस को शामिल कर रहे हैं। वहीं शादी के दो दिन बाद कैटरीना के इकलौते विदेशी भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल ने शादी ने न्यूली कपल के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी है।

कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल ने लिखी ये पोस्ट
सेबस्टियन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जोड़े की शादी की तस्वीर और एक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा सबसे अद्भुत और जादुई शादी। मैं हूं एक और भाई पाकर बहुत खुश हूं, और अपनी बहन पर इतना गर्व है ......मैं चाहता हूं कि आप लोग दुनिया के सभी अच्छे रहें। आप दोनों इस खुशी को डिजर्ब करते हो।

विक्की के भाई ने कैटरीना को परजाई कहकर किया स्वागत

कैटरीना की एक्ट्रेस बहन इसाबेल ने जीजा विक्की का यूं किया स्वागत
बता दें इससे पहले कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी विक्की को अपना भाई कहते हुए एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी बाद पोस्ट लिखी थी और लिखा कल मुझे एक भाई मिल गया। हमारे क्रेजी परिवार में आपका स्वागत है...... दुनिया में हमेशा और हमेशा के लिए प्यार और खुशी की आप दोनोंको शुभकामनाएं।

राजस्थान में हुई दोनों की शाही शादी
गौरतलब है कि सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में हुई शादी में कैटरीना की मां सुजैन तुरकोट और विक्की के माता-पिता श्याम कौशल और वीना ने जोड़े को आशीर्वाद दिया। श्याम कौशल ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि सब ऊपर वाले के आर्शीवाद से ठीक रहा।

शादी के मेहमानों का ऐसे जताया गया आभार
मेहमानों को कथित तौर पर गिफ्ट हैम्पर्स दिए गए जिसमें कुछ मिठाइयां, स्नैक्स और एक नोट शामिल था। इसमें नोट में लिखा था
9 दिसंबर को, भगवान की कृपा से और अपने मां-बाप के आशीर्वाद से हमने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा कदम उठाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। हमारी इच्छाओं के बावजूद हम वर्तमान स्थिति के कारण एक साथ जश्न मनाने में असमर्थ थे, लेकिन हम जल्द ही इस खुशी को आपके साथ शेयर करने की उम्मीद करते हैं। हम इस रोमांचक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप सभी के सपोर्ट के लिए हमेशा धन्यवाद। हमारे परिवार का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। लव, कैटरीना और विक्की।'












Click it and Unblock the Notifications