सैफ अली खान ने बताया क्या हुआ था हादसा, क्यों करनी पड़ी सर्जरी? कहा- ऐसा दर्द....मैं अपना हाथ खो देता
Saif Ali Khan: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही थी। खबर थी कि सैफ अली खान के घुटनों की सर्जरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें अपनी लेटेस्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। दावा किया गया था कि चोट लगने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
सैफ अली खान ने दिया हेल्थ अपडेट
फिलहाल खबर है कि सैफ अली खान अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने बताया है कि उनके साथ क्या हादसा हुआ था और उन्हें सर्जरी क्यों करवानी पड़ी।

सैफ ने कहा- मुझे ट्राइसेप पर चोट लगी थी
सैफ अली खान ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह मीडियो में चल रहीं खबरों से हैरान हैं। उन्होंने कहा- न मेरी घुटने की सर्जरी हुई है और न ही मेरी पीठ टूटी है। इन बातों को बहुत खींचा जा रहा है। मुझे ट्राइसेप पर चोट लगी थी। लंबे समय से मुझे इसमें दर्द हो रहा था। कभी कम और कभी ज्यादा लेकिन कभी-कभी दर्द बर्दाश्त के बाहर भी हो जाता था।
सैफ अली खान को होता था ऐसा दर्द
सैफ अली खान ने आगे बताया- मैं वास्तव में नहीं जानता कि ये चोट कितनी गंभीर थी। फिल्म 'देवरा' के लिए एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए, मैं बुरी तरह चोटिल हो गया था। तब तो मुझे पता नहीं चला। मैंने सोचा कि सब ठीक ही है। जैसे-तैसे आगे काम चला। एक बार मैं वर्कआउट कर रहा था तो दर्द काफी बढ़ गया था लेकिन बाद में ठीक बी हो गया। मगर फिर तेजी से दर्द शुरू हो गया। मैं कोई जोर लगाने वाला काम करता, तो दर्द होने लगता। इसलिए मैंने एमआरआई करवाने का सोचा।
सैफ ने कहा- मैं अपना हाथ खो सकता था
सैफ अली खान ने आगे बताया- मुझे डॉक्टर्स ने सर्जरी कराने की सलाह दी। सर्जरी हो गई है और अब मैं कुछ दिनों बाद काम भी कर सकता हूं। मैंने फिल्म का अधिकतर हिस्सा शूट कर लिया है। इसलिए मेरे पास अब एक महीने की छुट्टी है, जिस कारण मैंने सर्जरी कराने का फैसला किया था। मैं अभी ठीक हूं लेकिन अगर सर्जरी न होती तो मैं अपना एक हाथ खो भी सकता था।












Click it and Unblock the Notifications