Saif Ali Khan की मेड का हमलावर से था कनेक्शन? मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जानें पुलिस ने क्या कहा
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात चाकू से हमला हुआ। जिसके कारण अभिनेता को कई चोटें आईं और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हमला करीब 2:30 बजे हुआ, जब सैफ अली खान और उनके बच्चे घर पर थे।
जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान पर हुए हमले से पहले बदमाशों की उनकी मेड से हाथापाई हुई थी, जिसके बाद उसके बचाव के लिए एक्टर मौके पर पहुंचे। मुंबई पुलिस ने इस हैरान करने वाली घटना की जांच शुरू कर दी है और यह संदेह जताया है कि हमलावर का सैफ की नौकरानी से कोई संबंध हो सकता है। पुलिस नौकरानी से पूछताछ कर रही है ताकि हमलावर और उसके बीच के संबंधों का पता चल सके।

सूत्रों के अनुसार, नौकरानी ने पुलिस को बताया कि जब एक व्यक्ति घर में घुसा, तो उसने उसे देखा और शोर मचाया, जिसके बाद सैफ अली खान वहां पहुंचे। इसके बाद एक झड़प हुई और नौकरानी को हाथ में चोट आई। मुंबई पुलिस ने बताया सीसीटीवी में कोई भी व्यक्ति घर में घुसते या बाहर जाते हुए नहीं दिखा। पुलिस नौकरानी के बयान को दर्ज कर रही है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan को लेकर करिश्मा का चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर की सिक्योरिटी को लेकर खोला राज
जांचकर्ताओं ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हमले के दो घंटे पहले कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अंदर नहीं दिखाई दिया, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर शायद पहले से ही घर में मौजूद था। पुलिस घर के स्टाफ और नौकरों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हमलावर के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। सूत्रों के मुताबिक, नौकरानी और हमलावर के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में उस व्यक्ति की पहचान हो गई है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था, लेकिन वह अभी भी फरार है। मुंबई पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "एक आरोपी की पहचान हो गई है और जांच के मुताबिक, उसने सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। पुलिस की 10 टीमों को घटना की जांच में लगाया गया है, हमलावर ने लूटपाट का प्रयास किया है और इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।"
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच के लिए सात टीमों का गठन किया है। प्रारंभिक सीसीटीवी फुटेज से यह साफ हो गया है कि हमले से दो घंटे पहले तक कोई संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसते हुए नहीं दिखा, जिससे यह संदेह है कि हमलावर पहले से ही घर में मौजूद था। सीसीटीवी की जांच जारी है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan को खून से सना देख करीना कपूर ने किसे किया था कॉल? फोन ने खोली ऐसी सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications