Saif Ali Khan को खून से सना देख करीना कपूर ने किसे किया था कॉल? फोन ने खोली ऐसी सच्चाई
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 15 जनवरी 2025 को रात करीब 2 बजे के आसपास एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद से ही आम लोगों से लेकर एक्टर का परिवार और उनके करीबी परेशान हो गए हैं।
सैफ अली खान पर हुआ हमला
इस हमले में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका मल्टीपल ऑपरेशन हुआ है। वहीं एक्टर के साथ हुई इस घटना के बाद से उनकी पत्नी करीना कपूर खान काफी परेशान हो गई हैं।

पत्नी करीना कपूर को लेकर पूछे जा रहे हैं सवाल
इस खबर के सामने आने के बाद से पत्नी करीना कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के सवाल किए जा रहे हैं। पूछा जा रहा है कि हमले के वक्त सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर कहां थीं और क्या कर रही थीं। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हमले के वक्त एक्टर की पत्नी करीना घर पर ही मौजूद थीं।
देर रात करीब 2 बजे हमलावर घर में घुसा था
वहीं पुलिस के मुताबिक अज्ञात शख्स चोरी करने के इरादे से सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर पर घुसा था। वह अज्ञात शख्स बच्चों के कमरे तक घुस गया था। सैफ अली खान के छोटे बेटे जहांगीर यानी जेह के कमरे में देर रात करीब 2 बजे हमलावर घुसा था।
हाउस हेल्प अरियामा को सुनाई दी थी आवाज
कमरे में आवाज सुनकर हाउस हेल्प अरियामा फिलिक्स ने अज्ञात हमलावर को पकड़ लिया था। वहीं हाउस हेल्प की चीख सुनने के बाद सैफ अली खान जेह के रूम में आ गए थे। तभी अज्ञात हमलावर ने एक्टर पर हमला कर दिया था और फरार हो गया था।
करीना कपूर ने किसे किया था पहला फोन
-पुलिस के अनुसार सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार किया गया था। वहीं खून में सने पति को देखकर करीना कपूर घबरा गई थीं। ऐसे में करीना ने सबसे पहला फोन सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को किया था। इसके बाद करीना ने ननद सोहा अली खान और घर के दामाद कुणाल खेमू को भी फोन किया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम अली खान कुछ ही मिनटों में ऑटो से अपने पिता के बांद्रा स्थित घर पर पहुंच गए थे। हमले के वक्त घर पर कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। ऐसे में इब्राहिम उसी ऑटो में अपने पिता को लेकर तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे थे।
-इसके बाद दूसरी गाड़ी से इब्राहिम के पीछे कुणाल खेमू और अन्य स्टाफ हॉस्पिटल पहुंचे थे जबकि करीना कपूर पति के साथ अस्पताल नहीं गई थीं।
-आपको बता दें कि जिस घर में सैफ अली खान पर हमला हुआ है, उसमें वह अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बच्चों, तैमूर और जेह के साथ रहते हैं। वहीं सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और बेटी सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ दूसरे घर में रहते हैं। करीना कपूर के फैन करने के बाद ही इब्राहिम अपने पिता के पास पहुंचे थे।
करीना कपूर ने लोगों से की ऐसी गुजारिश
-सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है- ये हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं।
-करीना कपूर ने आगे लिखा है- जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पैपराजी अथक अटकलें और कवरेज से दूर रहें। जबकि हम चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं, निरंतर जांच और ध्यान न केवल भारी है, बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम भी है।
-करीना कपूर ने लिखा है- मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें वह स्थान दें जो हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और सामना करने की आवश्यकता है। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications