Adipurush: विवादों के बीच सैफ अली खान ने इब्राहिम और तैमूर को दिखाई फिल्म, स्क्रीन देखकर दोनों ने छिपाया मुंह
सैफ अली खान हाल ही में अपने बच्चों इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान के साथ फिल्म आदिपुरुष देखने पहुंचे। लेकिन फिल्म देखते ही दोनों ने अपना चेहरा छिपा लिया।
Adipurush: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष रिलीज हो चुकी है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से फैंस ने जितनी उम्मीद की थी उसके बिल्कुल विपरीत रिएक्शन्स मिल रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग फिल्म देखने थिएटर तक जा रहे हैं।
इब्राहिम और तैमूर संग आदिपुरुष देखने पहुंचे सैफ
फिल्म आदिपुरुष का जोर-शोर से प्रमोशन हुआ था जिसमें रावण के किरदार में नजर आए सैफ अली खान गायब रहे। लेकिन इस वक्त सैफ अली खान की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें वह इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान के साथ नजर आ रहे हैं।

फिल्म देखते ही दोनों ने छिपाया मुंह
दरअसल, सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों इब्राहिम और तैमूर को मुंबई में फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर ले गए थे। अब जैसे ही तीनों की साथ में ये तस्वीर सामने आई तो सोशल मीडिया पर छा गई। फोटो में तैमूर और इब्राहिम दोनों ही अपने हाथों से चेहरा छिपाते हुए नजर आए। दोनों ने अपना चेहरा ढककर कैमरे की तरफ पोज दिया। वहीं सैफ अली खान के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल थी।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सैफ
जैसी ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ने सैफ अली खान को बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, काम ऐसा करो कि 4 बच्चे तुम्हारी मूवी देख के मुंह छिपा लें।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "लगता है बाप की बकवास एक्टिंग का सदमा लागा है।" एक ने लिखा, "एक तरह से सैफ कह रहे हैं फिल्म को ना देखें"।
विवाद के बावजूद बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही फिल्म
फिल्म आदिपुरुष में ना सिर्फ डायलॉग्स बल्कि सभी स्टार्स के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। फैंस का कहना है कि हिंदू धर्म की आस्था के साथ ये खिलवाड़ किया गया है। खैर ट्रोलिंग के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इतना ही नहीं भारी संख्या में लोग फिल्म देखने भी जा रहे हैं। अब देखना होगा कि इन विवादों का आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर क्या प्रभाव पड़ता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications