Adipurush: सैफ अली खान नहीं बल्कि ये एक्टर होते 'रावण', मेकर्स ने इस सुपरस्टार को ऑफर किया था रोल
फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान ने रावण का रोल निभाया है। लेकिन इस रोल के एक्टर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।
Adipurush Saif Ali Khan: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म के डायलॉग्स और वीएफएक्स ने फैंस को काफी निराश कर दिया। जिसकी वजह से देशभर में फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है।
सैफ अली खान नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद
फिल्म आदिपुरुष में लोग रावण के किरदार में नजर आए सैफ अली खान के लुक की सबसे ज्यादा आलोचना कर रहे हैं। एक्टर को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रावण के रोल के लिए सैफ अली खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे बल्कि बॉलीवुड के एक सुपरस्टार थे।

ये एक्टर होते आदिपुरुष के 'रावण'
जब फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर रिलीज हुआ था उसी दिन से सैफ अली खान के लुक को लेकर विवाद शुरू हुआ। फैंस उनको इस रोल के लिए बिल्कुल भी फिट नहीं समझते। उनका मानना है कि सैफ की जगह किसी और को कास्ट करते तो बेहतर होता। आपको बता दें कि रावण के रोल के लिए सैफ अली खान को ऑफर करने से पहले मेकर्स अजय देवगन को लेना चाहते थे। लेकिन एक्टर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
इस वजह से ठुकरा दिया था ऑफर
'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने फिल्म में रावण की भूमिका के लिए अजय देवगन से संपर्क किया था। लेकिन एक्टर ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। एक्टर ने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। अजय देवगन इससे पहले ओम राउत के साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में काम कर चुके हैं।
आदिपुरुष की धीमी हुई रफ्तार
हालांकि अब जिस तरह से फिल्म आदिपुरुष को रिस्पॉन्स मिल रहा है उसको देख ऐसा कहा जा सकता है कि एक्टर का निर्णय सही था। लेकिन उनके फैंस का मानना है कि सैफ की जगह अजय रावण के रोल के लिए परफेक्ट होते। फिलहाल फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत और पूरी स्टारकास्ट को काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म ने 5वें दिन केवल 10 करोड़ का कलेक्शन किया। जो कि मेकर्स के लिए काफी चिंताजनक है।












Click it and Unblock the Notifications