'ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह क्या थी' Saif Ali Khan पर हुए हमले पर क्या करीना कपूर के भाई को है शक?
Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले से उनके परिवार वाले काफी सदमे में है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग हमले को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी लगा रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। अब इस बीच करीना कपूर के कजिन जहान कपूर ने एक बड़ा बयान दिया है।
सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर जहान कपूर ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई जांच से सामने आ रहे पहलुओं को काफी कंफ्यूज बताया। सैफ पर हुए हमले पर बात करते हुए जहान ने कहा, 'यह एक ऐसी चीज है जो हमें बहुत परेशान करती है और हमारे दिमाग में जगह बना लेती है।'

जहान कपूर ने आगे कहा, 'ये कुछ ऐसा है जो कि काफी परेशान कर देने वाला है। यह हमेशा डरावना और इससे निपटना मुश्किल और इससे भी ज्यादा महसूस होने वाला है। मैं बस खुश हूं कि वह सुरक्षित हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। ये कोई भी नहीं समझ सकता कि आखिर क्यों और किस वजह से हुआ। ये जो कुछ हुआ बहुत ही कंफ्यूज कर देने वाला और चिंताजनक था।'
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan के आरोपी को लेकर पुलिस ने किया ऐसा दावा, क्या सामने आई सच्चाई या फिर कुछ और ही है मामला?
जहान कपूर ने फिलहाल इस मामले में अब तक कुछ भी कहने से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि, 'लोग इस हमले को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं और इसमें फिलहाल कुछ भी ऐसा नहीं जोड़ना चाहता। जो चीज सबसे अहम है वह ये है कि सैफ अली खान फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि वे इस घटना से उबर सकें क्योंकि मैं जानता हूं कि ये मुश्किल है। उन्हें इससे निकलने में काफी समय लगेगा।'
बता दें कि, सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात लगभग 2 बजे हमला हुआ था। उनके घर पर अचानक एक अज्ञात शख्स घुस आया था और उसने 6 बार एक्टर पर चाकू से वार किया। जिसके बाद सैफ अली खान को उनके बेटे इब्राहिम अली खान देर रात ऑटो से अस्पताल ले गए। घटना के वक्त ड्राइवर भी मौजूद नहीं थे। फिलहाल सैफ इस घटना के बाद धीरे-धीरे रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ पर हमला करने वाले आरोपी की बढ़ी पुलिस रिमांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा












Click it and Unblock the Notifications