Saif Ali Khan केस में आरोपी को चेहरे को लेकर बड़ा खुलासा, नई रिपोर्ट में हुआ ऐसा दावा, सामने आया सच
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्र सैफ अली खान मामले में आए दिन कुछ न कुछ नया अपडेट देखा जा रहा है। इससे पहले केस के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अभी भी मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
सैफ अली खान केस के आरोपी को लेकर उठ रहे ऐसे सवाल
इसके अलावा केस में हर रोज कुछ न कुछ नया खुलासा हो रहा है। हाल ही में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपी शहजाद के चेहरे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। अब इसमें एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके बाद आरोपी के चेहरे का पूरा राज सबके सामने खुल जाएगा।

फेशियल रिकग्निशन रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद का चेहरा और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा चेहरा एक ही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फेसियल रिकग्निशन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस मामले में आरोपी के वकीलों ने भी सवाल उठाए थे और दावा किया था कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा चेहरा शहजाद का नहीं है।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया शरीफुल इस्लाम शहजाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई की अदालत ने गत 29 जनवरी 2025 को आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस दौरान वकील ने कोर्ट में कहा था कि जांच पूरी हो चुकी है, इसलिए पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं है।
सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
-गत 16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर एक अनजान शख्स घुसा था। उसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया जा रहा है, जो विजय दास के नाम से मुंबई में रह रहा था। वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है।
-वहीं मुंबई पुलिस ने शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसी व्यक्ति ने सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया था, जिससे एक्टर के पीठ, कलाई, गर्दन, कंधे और कोहनी में गंभीर चोटें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications