एयरपोर्ट पर Saif Ali Khan हुए आगबबूला, इस शख्स पर निकाली भड़ास,घबरा गईं करीना कपूर

Saif Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अक्सर अपना ज्यादातर समय फैमिली के साथ स्पेंट करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर अपने बच्चों और पत्नी करीना कपूर के साथ छु्ट्टी मनाने गए थे। ऐसे में पूरा परिवार बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एक शख्स पर गुस्सा आया।

सैफ अली खान वैसे तो अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई बार वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक्टर अपने स्टाफ पर भड़कते हुए नजर आए। हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहसबाजी हुई इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

 Saif Ali Khan

वायरल हो रहे इस वीडियो में सैफ अली खान किस बारे में बात कर रहे हैं ये तो साफ नहीं सुनाई दे रहा। लेकिन अपने स्टाफ मेंबर पर किसी बात पर गुस्सा निकालते हुए दिखाई दिए। ये सब देखकर उनकी पत्नी करीना कपूर बच्चों को लेकर आगे बढ़ गईं। ऐसा लग रहा है कि वह सैफ के गुस्से से काफी ज्यादा डर गई थीं। वहीं एक्टर के बेटे तैमूर भी सहम गए।

हालांकि बाद में सैफ अली खान को बीच में शांत कराने के लिए करीना कपूर आई थीं। जिसके बाद एक्टर ने बात को खत्म किया और वह आगे बढ़ गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सैफ अली खान को नेटिजेन्स बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये कौनसा तरीका है इनका बात करने का'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, डांटने की जगह और सही समय होता है। एक ने लिखा, 'लगता है विंडो सीट नहं मिली इसलिए डांट रहे हैं।'

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म देवरा में नजर आएंगे। जिसमें उनके अलावा जुनियर एनटीआर भी लीड रोल निभाएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+