'देवरा' से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज, बर्थडे पर Jr NTR ने एक्टर को दिया ऐसा सरप्राइज

Saif Ali Khan Devara: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को आज उनके बर्थडे पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश भेज रहे हैं। वहीं सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक रोमंटिक तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है और जन्मदिन की बधाई दी है। इसी बीच सैफ अली खान के बर्थडे के खास अवसर पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'देवरा' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। लोगों को सैफ अली खान का ये दमदार लुक काफी पसंद आ रहा है।

'देवरा' से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक
फिल्म 'देवरा' में साउथ के फिल्मों के मेगास्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। जाह्नवी कपूर इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं। फिल्म के लीड हीरो जूनियर एनटीआर ने खुद सैफ अली खान का मूवी से फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया है। सैफ अली खान का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्टर को देखने के बाद जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Saif Ali Khan

'भाइरा' के रोल में नजर आएंगे सैफ अली खान
सैफ अली खान को साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने बर्थडे विश किया और साथ ही फिल्म 'देवरा' से उनका फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया। इस फिल्म में सैफ अली खान 'भाइरा' के रोल में दिखेंगे। इस पोस्टर को शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे सैफ सर। आपको बता दें कि फिल्म के इस पोस्टर में सैफ अली खान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म के लीड हीरो जूनियर एनटीआर का लुक तो मेकर्स पहले ही रिलीज कर चुके हैं।


जूनियर एनटीआर ने शेयर किया पोस्टर
फिल्म 'देवरा' से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही ये मूवी और खुद सैफ अली खान ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं और साथ ही इस पोस्टर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। सैफ अली खान को आखिरी बार साउथ के फेमस स्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था। इस फिल्म में सैफ अली खान ने रावण का रोल निभाया था। लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया था। आपको बता दें कि फिल्म 'देवरा' आगामी 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+