Saif Ali Khan को देखने अस्पताल क्यों नहीं पहुंचीं एक्स वाइफ अमृता सिंह, क्या 'सौतन' करीना कपूर हैं वजह?
Saif Ali Khan-Amrita Singh: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पिछले 2 दिनों से खबरों में छाए हुए हैं। एक्टर पर गत 15 जनवरी 2025 की देर एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से 6 बार वार किया था। इस हादसे में एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे।
सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
इसके बाद सैफ अली खान को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उनके मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं। फिलहाल एक्टर रिकवर कर रहे हैं। एक्टर से हुए हादसे के बाद से कई सेलेब्स उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन एक्टर की एक्स वाइफ अमृता सिंह उनसे अभी तक नहीं मिली हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह का प्यार
आपको बता दें सि सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं की जाती हैं। एक समय ऐसा था जब सैफ अली खान बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के प्यार में पागल थे। उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी।
अमृता सिंह एक्स पति सैफ से मिलने नहीं पहुंची हैं
अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। दोनों बच्चे अपने पिता के इस मुश्किल हालात में उनके साथ खड़े हैं जबकि अमृता एक्स पति से मिलने नहीं गई हैं। कहा जा रहा है कि अमृता सिंह एक्ट्रेस करीना कपूर के चलते सैफ अली खान से दूर रहती हैं।
शादी के 13 साल बाद लिया था तलाक
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी तो कर ली थी लेकिन इसके बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे सैफ और अमृता का रिश्ता बिखरने लगा था। ऐसे में शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने ये कभी नहीं बताया कि तलाक लेने की असली वजह क्या थी।
अमृता सिंह को 5 करोड़ रुपए की मिली थी एलिमनी
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर अमृता सिंह को 5 करोड़ रुपये दिए थे। साथ ही उन्होंने अपने बेटे इब्राहिम के 18 साल होने तक हर महीने अमृता को 1 लाख रुपये का भुगतान भी किया था।
'मुझे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं थी'
एक पुराने इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अमृता सिंह से अपने तलका को लेकर कई राज खोले थे। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा था कि अमृता उनसे अलग होने के बाद काफी नाराज हो गई थीं और ऐसे में उन्हें अपने दोनों बच्चों, सारा और इब्राहिम से मिलने की इजाजत नहीं थी।
'नई महिला बच्चों को मां के खिलाफ भड़काएगी'
पुराने इंटरव्यू के वीडियो में सैफ अली खान ने कहा था- मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। मुझे जब उसकी याद आती है तो मैं उस फोटो को देखकर इमोशनल हो जाता हूं। सैफ ने आगे कहा था- अमृता को लगता है कि मेरे जीवन में नई महिला की एंट्री हो गई है और वो मेरे बच्चों को उनकी मां के खिलाफ भड़काएगी।
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी
आपको बता दें कि अमृता सिंह जिस दूसरी महिला के बारे में बात कर रही थीं वह कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर ही थीं। हालांकि बाद में सब कुछ सही हो गया है और अब सारा और इब्राहिम अपने पिता सैफ अली खान और नई मम्मी करीना कपूर से मुलाकात करते हैं और फैमिली फंक्शन्स में भी शामिल होते हैं। हालांकि करीना कपूर और अमृता सिंह आपस में बात नहीं करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications