सैफ अली खान पर हमला करने वाला हिंदू या मुस्लिम? चोरी या हत्या क्या था इरादा? पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स अब पकड़ा जा चुका है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को बांद्रा के हीरानंदानी से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हमलावर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार
आपको बता दें कि पीसी से पहले मुंबई पुलिस ने बताया था कि आरोपी विजय दास, उर्फ मोहम्मद इलियास अपनी पहचान छिपाने के लिए कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। पकड़े जाने के बाद उसने अपनी उम्र 33 साल बताई थी और वह ठाणे के एक होटल कम बार में वेटर के रूप में काम कर रहा था।

आरोपी पर बांग्लादेशी होने का शक है
इसके बाद मुंबई पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि आरोपी का मुख्य नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उसकी उम्र 30 साल है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है और उस पर बांग्लादेशी होने का शक है। इसके अलावा आरोपी करीब 6 महीने पहले ही मुंबई आया था और हाउसकीपिंग एजेंसी में काम कर रहा था।
किस इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था आरोपी?
-सैफ अली खान पर चाकू से वार करने के बाद आरोपी के घर में घुसने का मकसद साफ नहीं हो पा रहा था। पुलिस के लिए ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा था कि वह चोरी करने गया था या किसी को जान से मारने।
-वहीं अब पुलिस ने बताया है कि आरोपी चोरी के इरादे से ही सैफ अली खान के घर में घुसा था। उसे नहीं पता था कि जिस घर में वो चोरी करने जा रहा है वो बॉलीवुड एक्टर का घर है।
-पुलिस ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही वह खुलासा करेगा कि उस रात क्या-क्या हुआ था। हालांकि उसने ये बताया है कि पैसे के लालच में ये कदम उठाया था।
आज हॉलीडे कोर्ट में होगी आरोपी की पेशी
मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 30 से ज्यादा टीमें लगातार आरोपी की खोजबीन में जुटी थीं। वहीं घटना के 72 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में आज हमलावर की पेशी भी होगी। अब पुलिस सैफ अली खान का भी बयान दर्ज करेगी जो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।
सैफ अली खान पर कैसे हुआ था हमला
-गत 15 जनवरी 2025 की देर रात सैफ अली खान पर एक शख्स ने चाकू ये 6 बार वार किया था। ये शख्स एक्टर के घर में घुस गया था।
-हमले में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं।
-सैफ अली खान को सबसे गहरी चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास लगी है। फिलहाल एक्टर अस्पताल में ही भर्ती हैं और धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications