Saif Ali Khan पर नहीं, इस शख्स पर हुआ था अटैक, जानें 'उस रात' क्या हुआ था एक्टर के साथ

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 025 को जानलेवा हमला हुआ था। एक अनजान शख्स ने उनके घर में घुसकर चाकू से 6 बार वार किया था। इस हादसे में एक्टर गंभीर रूप से घयाल हो गए थे और मुंबई के लीलावतर्ती अस्पताल में उनका इलाज भी चला था।

सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
गत 24 जनवरी 2025 को पुलिस ने इस मामले की जांच के सिलसिले में सैफ अली खान का बयान दर्ज किया है, जिसमें अभिनेता ने अपने परिवार की जान बचाने का जिक्र किया है। सैफ अली खान ने अपने बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Saif Ali Khan

सैफ अली खान का शॉकिंग बयान

-पुलिस से मिली जानाकरी के अनुसार सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान रात करीब 1:30 बजे अपने घर पर मौजूद थे। दोनों सोने ही वाले थे कि उन्होंने अपने बेटे जहांगीर की नैनी जुनु की चीखें सुनीं। दोनों तुरंत वहां पहुंचे और देखा कि हमलावर नैनी पर हमला करने की कोशिश कर रहा था।

-सैफ अली खान के बयान के अनुसार वो अनजान शख्स घर के बालकनी से अंदर घुसा था और बाथरूम की खिड़की से होते हुए अंदर आया था। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक सैफ अली खान और करीना कपूर ने जैसे ही छोटे बेटे जेह के कमरे में एंटर किया तो उन्होंने देखा कि हमलावर वहां मौजूद नैनी पर अटैक कर रहा था।

-वहीं नैनी फिलिप्स ने बताया था कि हमलावर ने उससे एक करोड़ रुपए की मांग की थी और उसे चुप रहने का इशारा भी किया था। लेकिन फिलिप्स की मदद से गी दूसरी नैनी जुनु कमरे से बाहर भागकर मदद के लिए चिल्लाने लगी।

-इसके बाद सैफ अली खान ने जैसे ही हमलावर को देखा, उन्होंने जेह की सुरक्षा के लिए हमलावर पर झपट्टा मार दिया था। हालांकि, इस दौरान सैफ अली खान पर हमलावर ने चाकू से वार किया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए।

-इस घटना में सैफ अली खान के हाथ और पीठ पर गंभीर चोट लगी थी। वहीं एक्टर के पीठ में चाकू का एक टुकड़ा भी फंस गया था, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी करके निकाल दिया है।

सैफ अली खान ने हमलावर को कमरे में कर दिया था बंद

-पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर अपने छोटे बेटे जहांगीर और नर्स के साथ तुरंत कमरे से बाहर भाग गए थे और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। उन्हें लगा था कि ऐसा करने से हमलावर को अंदर ही बंद रखा जा सकेगा।
-लेकिन जब बाद में उनके कर्मचारियों ने कमरे की तलाशी ली, तो वो व्यक्ति वहां नहीं मिला। इस पूरी घटना के होने तक सैफ अली खान को ये पता नहीं था कि हमलावर ने फिलिप्स से एक करोड़ रुपए की मांग की थी।

सैफ अली खान के साथ क्या-क्या हुआ था उस रात?

-इस हादसे में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित लिलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी।

-फिलहाल सैफ अली खान की हालत ठीक है और वह घर लौट चुके हैं। सैफ अली खान अब धीरे धीरे रिकवरी कर रहे हैं।

-वहीं इस मामले में पुलिस ने 30 साल के शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया है, जो कि मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है।

-शहजाद कुछ महीने पहले ही अवैध तरीके से मुंबई आया था। फिलहाल कोर्ट ने शहजाद को 29 जनवरी 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+