करीना कपूर नहीं बल्कि ये हसीना होती सैफ अली खान की दूसरी पत्नी, एक्टर की चूक की वजह से टूटा था रिश्ता

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान एक समय पर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। एक्टर ने साल 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन 12 साल बाद दोनों का तलाक हो गया और साल 2004 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सैफ अली खान करीना कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।

कहा जाता है कि अमृता सिंह से सैफ अली खान का तलाक होने के पीछे करीना कपूर थीं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अमृता से अलग होने के बाद सैफ की लाइफ में करीना कपूर नहीं बल्कि एक विदेशी अभिनेत्री रोजा कैटालानो आई थीं। जिनके साथ उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

Saif Ali Khan

जानकारी के मुताबिक, एक फिल्म की शूटिंग के लिए सैफ अली खान विदेश गए थे। जहां उनकी रोजा कैटालानो से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन इस रिश्ते को बचाने के लिए सैफ अली खान ने अपनी गर्लफ्रेंड से अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें छुपाई थी।

जिस वक्त सैफ अली खान और रोजा कैटालानो एक दूसरे डेट कर रहे थे उस दौरान एक्टर ने उनसे अपनी शादी और दोनों बच्चे होने की बात छुपाई थी। एक्टर ने नहीं बताया था कि वह पहले से शादीशुदा हैं। बस फिर क्या था एक्टर की ये गलती उन पर भारी पड़ गई और रिश्ता खत्म हो गया। बता दें कि, सैफ और रोजा ने केवल दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

रोजा से रिश्ता खत्म होने के बाद सैफ अली खान की लाइफ में करीना कपूर आईं। दोनों ने लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली। हालांकि इस शादी की वजह से काफी बवाल भी मचा। बता दें कि, सैफ और करीना के दो बेटे हैं जिनका नाम जेह और तैमूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+