'मैं सैफ की हालत देख डर गई थी, मैंने तो घबराकर...', सैफ अली खान मामले में करीना कपूर ने दिया शॉकिंग बयान
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पिछले तीन दिनों से खबरों में छाए हुए हैं। गत 15 जनवरी 2025 की देर रात उन पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलाहल मुंबई पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
एक्ट्रेस करीना कपूर का बयान दर्ज किया गया
सैफ अली खान पर हुए अटैक के मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक्टर की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर का बयान दर्ज किया है। आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि वो हमले के वक्त घबरा गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया- सैफ अली खान के बीच में आने की वजह से ही हमलावर जेह तक नहीं पहुंच पाया था।

'हमलावर का व्यवहार बहुत ही आक्रामक था'
करीना कपूर खान ने अपने बयान में कहा है- हमलावर ने घर से कोई भी चीज नहीं चुराई थी, लेकिन उसका व्यवहार बहुत ही आक्रामक था। इस दौरान आरोपी ने कई बार सैफ पर हमला भी किया था जिससे मैं घबरा गई थी। इस दौरान मैंने अपने छोटे बेटे जेह को हमलावर से बचाने के लिए हाउस हेल्प के साथ 12वीं मंजिल पर भेज दिया था।
इस मामले में 40 से 50 लोगों से पूछताछ की गई है
वहीं पुलिस ने बताया है कि हादसे के बाद करीना कपूर खान इतनी डर गई थीं कि उनकी बहन करिश्मा कपूर उन्हें अपने साथ खार वाले घर लेकर चली गई थीं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक इस मामले में 40 से 50 लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने घटना वाले दिन अभिनेता के घर पर काम करने वाली हाउस हेल्प से भी पूछताछ की थी।
हाउस हेल्प ने पुलिस को दिया था ऐसा बयान
हाउस हेल्प ने पुलिस को बताया था कि हमलावर अचानक से ही घर में घुसा था और उसे उंगली दिखाते हुए कहा था कि तुम शोर मत मचाओ लेकिन वो चीख पड़ी, जिसके बाद सैफ अली खान मौके पर पहुंच गए थे और फिर हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था।
पुलिस की 35 टीमें कर रही बारीकी से जांच
मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35 टीमें इस समय सैफ अली खान पर हुए हमले के केस की बारीकी से जांच कर रही है। इस मामले में अब तक कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। एक वीडियो में हमलावर जहां बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास घूमता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी वीडियो में वह एक मोबाइल की दुकान में हेडफोन खरीदता भी दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications