Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बाच क्या हुआ था 'उस रात'?, एक्टर ने ट्वीट कर खोला ये बड़ा राज

Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 2025 को उनके घर में घुसकर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला किया था। इस शख्स ने एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया था जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गए थे।

डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट आए हैं
सैफ अली खान ऐसे में गंभीर रूप से घायल सैफ अली खान को घटना के तुरंत बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चला और गत 21 जनवरी 2025 को एक्टर डिस्चार्ज होकर घर वापस आ गए हैं।

saif ali khan

सैफ अली खान की सिक्योरिटी को लेकर सवाल

हालांकि इस घटना में सैफ अली खान की सिक्योरिटी को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या इतना आसान है किसी भी सेलेब के घर में घुस जाना। बड़ी ही आसानी से कोई भी किसी भी हादसे का शिकार हो सकता है।

केआरके ने सैफ पर हुए हमले को लेकर दिया बड़ा बयान

इसी बीच फेमस फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके यानी कमाल रशिद खान ने भी सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल भी किए हैं।

'सैफ और करीना कपूर ने आपस में झगड़ा किया था'

केआरके ने ट्वीट कर कहा है कि उस रात सैफ अली खान पर कोई हमला नहीं हुआ था बल्कि सैफ और करीना कपूर ने आपस में झगड़ा किया था। विवादित बयानों के लिए मशहूर केआरके ने अपने ट्वीट में साफ कहा है कि उन्हें पूरा शक है कि एक्टर पर किसी ने हमला किया भी था या नहीं।

अपनी इस बात को समझाते हुए केआरके ने ट्वीट में ये 5 बातें लिखी हैं-

1. सैफ अली खान 48 घंटे बाद ही अस्पताल से 100 फीसदी स्वस्थ होकर घर वापस आ गए।
2. पुलिस ने हमलावर पर हत्या के प्रयास का आरोप नहीं लगाया।
3. गिरफ्तार व्यक्ति का चेहरा सीसीटीवी वाले से मेल नहीं खाता। भले ही सीसीटीवी फुटेज सैफ की मंजिल का न हो।
4. एक बहुत ही कमजोर हमलावर ने सैफ को 6 बार चाकू मारा, लेकिन सैफ उसका एक बाल भी नहीं तोड़ पाए।
5. इसलिए मुझे विश्वास है कि उस रात सैफ के घर में कोई नहीं आया था। सैफ और करीना एक दूसरे से लड़े थे।

सैफ पर हुए हमले को लेकर सवाल

-आपको बता दें कि केऐरके के इन सावलों से पहले भी सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा करते नजर आ रहे थे। वहीं अब एक्टर के घर लौट आने के बाद भी लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

-पुलिस ने बताया है कि जांच में सैफ अली खान के घर से आरोपी की एक कैप और एक मास्क भी मिला है। पुलिस ने इसे सबूत के दौर पर जब्त कर लिया है। वहीं इस केस की अभी भी बारीकी से जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+