VIDEO: सैफ-करीना के छोटे नवाब का असली नाम आया सामने, 'जेह' नहीं इस नाम से बुलाते हैं मम्मी-पापा

मुंबई, 10 अगस्त। बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनीं करीना कपूर इन दिनों अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं, साथ ही साथ पापा सैफ अली खान अपने लाडले नवाब का खूब ख्याल रख रहे हैं। 'सैफीना' के पहले बेटे तैमूर को तो पूरा देश अच्छे से जानता है लेकिन छोटे नवाब को लेकर बॉलीवुड कपल अभी ज्यादा खुलासा करने के मूड में नहीं है।

जेह नहीं है छोटे नवाब का नाम

जेह नहीं है छोटे नवाब का नाम

करीना कपूर के छोटे बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर मेन मीडिया स्ट्रीम में कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थीं कि छोटे बेटे का नाम जेह है, लेकिन अब खुद करीना कपूर ने ही छोटे नवाब के असली नाम का खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा अपनी किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' में किया है।

मुगल बादशाह के नाम पर रखा नाम

मुगल बादशाह के नाम पर रखा नाम

इस किताब में करीना कपूर खान ने छेटे बेटे का नाम जहांगीर बताया है। करीना ने किताब के आखिरी पन्नों में अपनी प्रेग्नेंसी और उसके बाद की कुछ फोटोज भी प्रिंट करवाई है। इस तस्वीरों में सैफ और करीना के दूसरे बेटे का नाम 'जहांगीर' लिखा है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर की इस किताब में छोटे नवाब की पहली झलक भी देखने को मिलेगी। आज यानी 9 अगस्त को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम लाइव पर फिल्म निर्देशक करण जौहर के साथ अपनी किताब लॉन्च की।

नाम से कोई ऐतराज नहीं

नाम से कोई ऐतराज नहीं

बता दें कि करीना और सैफ के पहले बेटे तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। ऐसे में दूसरे बेटे का नाम भी मुगल बादशाह के नाम पर रखे जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। परिवार के एक प्रमुख सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि करीना और सैफ ने अपने बेटे के नाम 'जहांगीर अली खान' रखा है। अपने बेटे का नाम रखने के आधिकार सैफ-करीना का है, हमें उसके नाम से कोई ऐतराज नहीं है। हालांकि बेटे के नाम को लेकर अभी तक सैफ या करीना की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'लाल सिंह चड्ढा' का बेसब्री से इंतजार

'लाल सिंह चड्ढा' का बेसब्री से इंतजार

इंस्ट्राग्राम पर करीना कपूर ने बुक लॉन्च का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके साथ करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आमिर खान और करीना कपूर को इससे पहले फिल्म 'तलाश: द आंसर लाइज विदिन' और 'थ्री इडियट्स' एकसाथ देखा गया था। फैंस को उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: बेटे तैमूर की कमाई से स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिताना चाहते थे सैफ, भड़क गई थीं करीना, जानिए फिर क्या हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+