बेटे तैमूर की कमाई से स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिताना चाहते थे सैफ, भड़क गई थीं करीना, जानिए फिर क्या हुआ
मुंबई, 18 जुलाई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर किसी फिल्म स्टार से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर की एक तस्वीर के लिए लाइक्स और शेयर का बाढ़ आ जाती है, इतना ही नहीं सैफ-करीना के लाडले तैमूर इतने मशहूर हो चुके हैं कि अब उन्हें विज्ञापन के लिए ऑफर भी आने शुरू हो गए हैं। तैमूर को बच्चों के लिए 'डायपर' बनाने वाली एक कंपनी का विज्ञापन भी आया था, हालांकि करीना कपूर इसके पक्ष में नहीं थी।

सोशल मीडिया स्टार हैं तैमूर
इसी साल फरवरी में सैफ और करीना दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं, लेकिन इंटरनेट पर जितने लोकप्रिय तैमूर हैं उतने अभी छोटे नवाब नहीं हुए हैं। इंटरनेट पर तैमूर की कई क्यूट तस्वीरें देखने को मिलती हैं, वह अब इतने कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं कि पैपराजी को देखने पर खुद ही फोटोशूट के लिए खड़े हो जाते हैं। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने खुलासा किया कि उन्हें कई बार तैमूर से अपनी फिल्मों का प्रमोशन कराने की सलाह मिल चुकी है।

फिल्म प्रमोशन के आते हैं ऑफर
सैफ ने बताया था कि कई फिल्म निर्माता तैमूर से अपनी फिल्मों का प्रमोशन कराने की सलाह लेकर उनके पास आ चुके हैं। हालांकि करीना कपूर खान कभी अपने बेटे को किसी भी विज्ञापन के लिए भेजने को तैयार नहीं हुईं। 2018 में आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सैफ ने बताया कि करीना ने उन्हें ऐसे किसी 'चीप' काम के लिए साफ मना किया है। सैफ ने बताया कि उनके साथ काम करने वाली कई प्रोड्यूर्स ने तैमूर की फिल्म के प्रमोशन के लिए मांग की।

बेटे की कमाई से बहुत कुछ करना चाहते थे सैफ
सैफ ने कहा कि उनकी पत्नी यानी करीना कपूर खान कभी इस चीज के लिए तैयार नहीं हुईं। सैफ बताते है करीना ने उनसे कहा, इतनी घटिया सोच मत रखो, तुम अपने बेटे (तैमूर) को विज्ञापन के लिए बेच नहीं सकते। इस पर सैफ ने कहा, क्यों नहीं, चलो उसे ब्रंड बनाते हैं। सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा, सच में यार वो इंटरनेट पर हर जगह है। मैं बस इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहता हूं कि अगर कोई अच्छा नैपी विज्ञापन...या कुछ के लिए अच्छा पैसा देता है, हालांकि मेरा बेटा वास्तव में काफी महंगा है।

करीना कपूर थीं फैसले के सख्त खिलाफ
सैफ ने आगे कहा, 'विज्ञापन के पैसों को मैं उसके एजुकेशन में दे सकता हूं, जो कि मैं दे रहा हूं, उस पैसे से हम स्विट्जरलैंड छुट्टी मनाने जा सकते हैं।' इससे पता चलता है कि सैफ अली खान अपने बेटे की लोकप्रियता से थोड़ा बिजनेस करना चाहते हैं, वहीं तैमूर की मम्मी करीना इसके सख्त खिलाफ है। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे 'जेह' की पहली झलक सोशल मीडिय पर शेयर की थी। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल भी हुई थ।
यह भी पढ़ें: सैफ के बाद अब विवादों में आईं करीना कपूर, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications