फिल्म 'मेजर' देख भावुक हुए शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के पैरेंट्स, लीड हीरो पर ऐसे लुटाया प्यार
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पैरेंट्स ने भी फिल्म 'मेजर' देखी और वह दोनों काफी भावुक हो गए।
मुंबई, 3 जूनः तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अदिवि शेष स्टारर फिल्म 'मेजर' आज रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद इस पर लोगों का शानदार रेस्पॉन्स आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो भी इस फिल्म को देख रहा हैं भावुक हो रहा है और हर किसी की आंखें नम दिखाई दे रही हैं। शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पैरेंट्स ने भी ये फिल्म देखी और वह दोनों काफी भावुक हो गए। फिल्म देखने के बाद शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पिता ने कहा- 'मेजर' एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है और मैं पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं। आपको बता दें कि एक तरफ जहां पूरा देश बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेजर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर था, वहीं दूसरी तरफ दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता के लिए भी यह फिल्म देखना उतना ही गर्व का पल था क्योंकि यह उनके बेटे की प्रेरणादायी सफर, बहादुरी और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उनके बलिदान की कहानी है।

आंखों में आंसू लिए स्टार्स के गले मिलीं शहीद की मां
'मेजर' फिल्म को न सिर्फ दर्शकों और इंडस्ट्री का प्यार मिल रहा है बल्कि क्रिटिक्स ने भी समान रूप से इस फिल्म की तारीफ की है। दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता ने भी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया। वहीं शहीद मेजर की मां आंखों में आंसु लिए भावुक होकर अदिवि के गले लग गईं। दरअसल फिल्म ने सबके दिलों को जीत लिया है। फिल्म की तारीफ करते हुए दिवंगत संदीप के पिता के. उन्नीकृष्णन ने कहा- हमने जो देखा और सहा है, यह उसका बेहद अच्छा प्रतिबिंब है। इसने हमारी सभी बुरी यादों को भुला दिया है। यह एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है और मैं मेजर की पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं। एक्टर अदिवि ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक संदीप उन्नीकृष्णन की मां और दूसरे में पिता दिख रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है- पहली बार मैंने बैंगलोर में हमारे #MajorTheFilm के बारे में अंकल की भावनाओं को सुना। उनकी भावनाएं हमारे जुनून का कारण हैं। दूसरी तस्वीर में शहीद की मां एक्टर से गले लगते हुए दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications