सचिन तेंदुलकर की लाडली 'सारा' ने रखा मॉडलिंग की दुनिया में कदम, सामने आया ग्लैमरस Video

मुंबई, 07 दिसंबर। 'गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट' कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की साहबजादी सारा तेंदुलकर अब बड़ी हो गई हैं। बेपनाह सुंदरता की मालकिन सारा ने अब मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कपड़े की कंपनी के लिए मॉडलिंग करती दिख रही हैं। सारा के साथ और दो और मॉडल बनिता संधू और तान्या श्राप भी वीडियो में नजर आ रहे हैं तो वहीं कंपनी की ओर से भी सारा तेंदुलकर को लॉन्च करते हुए फोटो पोस्ट की है।

 सारा ने रखा मॉडलिंग की दुनिया में कदम

सारा ने रखा मॉडलिंग की दुनिया में कदम

वीडियो को शेयर करते ही ये वायरल हो गया है और अब तक इस वीडियो को 69,610 likes मिल चुके हैं। short bodycon dress पहने सारा वीडियो में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सचिन-अंजलि की बड़ी बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं।

लोगों ने झोली भरकर शुभकामनाएं दी

सारा का ज्यादा वक्त लंदन में बीता है और हाल ही में उन्होंने अपना स्नातक पूरा किया है।सारा का वीडियो देखने के बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने झोली भरकर उनको शुभकामनाएं दी है।

मम्मी अंजलि हैं सारा की Best friend

मम्मी अंजलि हैं सारा की Best friend

अपनी मम्मी अंजलि को अपना बेस्ट फ्रेंड मानने वाली सारा के बॉलीवुड में आने के कयास लंबे वक्त से लग रहे हैं लेकिन इस बारे में तेंदुलकर फैमिली की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। आम तौर पर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखने वाले सचिन ने कुछ वक्त पहले कहा था कि उनके बच्चे सारा-अर्जुन जिस भी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैंं वो उन्हें बनाने देंगे,वो उन्हें पूरा सपोर्ट करेंगे।

अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में एक्टिव

हालांकि अर्जुन तेंदुलकर तो क्रिकेट में एक्टिव हैं लेकिन सारा अभी तक पढ़ाई में व्यस्त थीं, ऐसे में उनका यूं मॉडल के रूप में सामने आना लोगों को हैरान भी कर गया है।

सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सारा बेबाकी से जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर यूजर ने सारा को कहा था कि 'तुम तो अमीर बाप की बेटी हो और उनके पैसे पर ऐश कर रही हो' , जिस पर सारा ने उसे ऐसा रिप्लाई दिया, जिसकी कल्पना किसी को भी नहीं थी।

सारा ने दिया था करारा जवाब

सारा ने लिखा था कि 'मैं तो कहती हूं कि जो पैसे कैफीन पर खर्च हो रहे हों, वो उस पैसे का बेतरीन इस्तेमाल है। इसे पैसे की बर्बादी करना तो बिल्कुल भी नहीं कहेंगे।' सारा का ये जवाब काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना था।

शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप?

अक्सर सारा का नाम टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है, दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और कमेंट भी करते हैं और दोनों की बातें भी इशारा करती हैं कि दोनों काफी क्लोज फ्रेंड हैं, हालांकि रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+