'24 साल से मैं फंसी हूं' Rupali Ganguly की सौतेली बेटी ने दिया बड़ा बयान, कानूनी नोटिस पर किया रिएक्ट

Rupali Ganguly Step Daughter: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ लिया है। पिछले एक महीने में, इन दोनों के बीच विवाद ने सभी हदें पार कर दी हैं। जहां रुपाली ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था, वहीं अब ईशा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ईशा वर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले को परेशान करने वाला और क्रूर बताया, साथ ही वकील द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब दिया। ईशा ने कहा कि, वह जानती थी कि इसका असर कहीं ना कहीं उनकी पर्सनल लाइफ और परिवार पर पड़ेगा।

Rupali Ganguly

ईशा ने रुपाली और उनके पति अश्विन द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया, जिसमें यह कहा गया था कि उन दोनों ने कभी भी ईशा को ऑडिशन या फोटोशूट में मदद नहीं की। उन्होंने मानहानि का मामला दायर करने को "क्रूर" बताया और कहा कि एक बच्चे को अपनी सच्चाई बोलने पर सजा नहीं मिलनी चाहिए।

ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस महीने की शुरुआत में, मैंने अपने पिता और अपने बड़े होने के अनुभवों से जुड़ी अपनी निजी कहानी साझा करने का फैसला लिया। बोलना मेरे लिए अब तक का सबसे कठिन काम था, लेकिन यह मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ भी बन गया। मैं जानती थी कि इसका न केवल मुझ पर बल्कि मेरे दोस्तों और प्रियजनों पर भी असर पड़ सकता है। 24 वर्षों तक मुझे ऐसा लगा कि मैं एक ऐसी ऐसी जगह फंस गई हूं जिससे मैं बच नहीं सकती। मेरा इरादा कभी नुकसान पहुंचाना नहीं था बल्कि उन अनुभवों पर प्रकाश डालना था।"

एक लंबे पोस्ट में, ईशा ने अपनी कहानी साझा की और बताया कि 2017 में मुंबई में एक फोटोशूट के दौरान उनके रूप-रंग पर की गई टिप्पणियां से उन्हें गहरा असर पड़ा था। साथ ही ईशा ने ये भी साफ किया कि बॉलीवुड में लाने के लिए उनकी कोई मदद नहीं की गई थी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह इस मामले में कोई नकारात्मक टिप्पणी ना करें।

बता दें कि, यह पारिवारिक विवाद पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में है, और अब रुपाली द्वारा दायर किया गया मानहानि का मामला इसे और भी अधिक गर्म कर चुका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में अब एक्ट्रेस क्या कदम उठाएंगी।

ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly: भाजपा में शामिल हुईं अनुपमा, क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगी रुपाली गांगुली?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+