क्या 'अनुपमा' सीरियल में चलती है रुपाली गांगुली की मनमानी?, को-एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा
Anupamaa Rupali Ganguly: टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' इस समय खबरों में छाया हुआ है। शो को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। पहेल कहा जा रहा था कि शो में कई पुराने किरदारों की वापसी होने वाली हैं। वहीं अब शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है।
रुपाली गांगुली को लेकर बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि अनुपमा में लीड किरदार एक्ट्रेस रुपाली गांगुली निभा रही हैं। ये शो टीआरपी चार्ट पर टॉप पर मौजूद है। हालांकि, ये शो कुछ विवादों के चलते कई बार सुर्खियों में आ चुका है। अब खबर है कि शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस सीरियल के लिए कास्टिंग कॉल लेती हैं और वो इसमें एक्टर्स को भी बदलती हैं।

एक्टर राजेश कुमार ने खोला ऐसा राज
-रुपाली गांगुली के साथ काम कर चुके एक्टर राजेश कुमार ने इस बारे में खुलकर बात की है। राजेश कुमार ने 'हिंदी रश' को दिए इंटरव्यू में रुपाली गांगुली को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
-जब राजेश कुमार से पूछा गया कि क्या टीवी इंडस्ट्री में लीड एक्टर्स अपनी पसंद के हिसाब से शो की कास्टिंग कर सकते हैं तो उन्होंने इसका खुलकर जवाब दिया।
-राजेश कुमार ने कहा- हर कोई अपना कॉन्टैक्ट तो यूज करना ही चाहेगा। मैं भी करता हूं। किसी फिल्म में अगर कास्टिंग हो रही है और मैं किसी से जुड़े कोई शख्स को जानता हूं तो मैं जरूर बात करता हूं। लेकिन जरूरी नहीं कि वो मेरे पक्ष में ही हो।
रुपाली गांगुली पर लगा 'अनुपमा' में कास्टिंग करना का आरोप
-वहीं रुपाली गांगुली पर 'अनुपमा' सीरियल में कास्टिंग करने और दूसरे एक्टर्स को बदलने के आरोप को लेकर राजेश कुमार ने बताया- सुनी सुनाई बातों पर मैं विश्वास नहीं करता। लेकिन 'साराभाई' में तो कोई ऐसा सिचुएशन ही नहीं बना था कि कोई कास्टिंग बदली जाए। इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता तो मैं उस पर कैसे टिप्पणी कर सकता हूं।
-राजेश कुमार ने आगे कहा- मुझे तो ये भी नहीं पता कि अनुपमा शो का सेट कहां है? रुपाली से मिले हुए मुद्दा हो जाता है और जितना हम मिलते हैं, हम इन आरोपों पर बात नहीं करते। हम तो अपनी दुनिया में रहते हैं। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कहने के लिए सही व्यक्ति होऊंगा।
-राजेश कुमार ने कहा- एक इंसान के रूप में, मैं विजय गांगुली और बहन दोनों से प्यार करता हूं। रुपाली एक कॉल दूर है। कई बार ऐसा होता है के मेरा मिस कॉल कूरियर से मिलेगा। 4-5 दिन बाद कॉल करेगी, तो ठीक है। आपको बता दें कि रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली एक फेमस कोरियोग्राफर हैं।












Click it and Unblock the Notifications