'किस मुंह से इतनी बड़ी रकम मांगी?' रुपाली गांगुली पर पायल रोहतगी ने कसा तंज, सौतेली बेटी से मांगे 50 करोड़
Rupali Ganguly Payal Rohatgi: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रुपाली ने उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया। अब इस मामले में पायल रोहतगी ने रुपाली पर तंज कसा।
रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी के लगाए आरोपों पर अब तक चुप्पी साधी हुई है। सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने दावा किया था उनके पिता अश्विन वर्मा पहले से शादीशुदा थे इसके बावजूद रुपाली ने उन्हें कई सालों तक डेट किया। इसके अलावा उन्होंने रुपाली पर धमकी और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

रुपाली गांगुली ने इस मामले में बिना कुछ कहे ईशा वर्मा पर 50 करोड़ रुपये मानहानि का केस ठोका है। इस खबर के सामने आने के बाद अब पायल रोहतगी ने एक्ट्रेस पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने रुपाली के मनहानि केस दर्ज करने पर उनकी आलोचना की और इंस्टा स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया।
पायल रोहतगी ने लिखा, "जो भी तुम्हारा सच है रुपाली, लेकिन तुमने उस आदमी से शादी की जो पहले से शादीशुदा था जब तुम उससे मिली थीं। इसे कर्म कहते हैं जब तुम पहले की पत्नी के साथ जो भी किया, उसका असर आता है। पहले पत्नी की बेटी भी अपनी कहानी बताएगी। बाकी सब कोर्ट में अपने सबूतों के साथ तय कर लेना। लेकिन तुमने मानहानि के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों मांगी? क्या तुम पैसों की तंगी में हो? क्या तुम लोग समझते हो कि 50 करोड़ रुपये कितना होता है, जो सीरियल्स में काम करने वालों को मिलता है?"
एनडीटीवी के एक इंटरव्यू में, रुपाली गांगुली की वकील सना रईस खान ने बताया कि अभिनेत्री ने ईशा वर्मा से इतनी बड़ी रकम क्यों मांगी। उन्होंने कहा कि ईशा ने रुपाली गांगुली की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसका असर उनके काम पर पड़ा। इसी वजह से उन पर 50 करोड़ रुपये का दावा किया गया है। सना ने यह भी कहा कि जब केस दायर किया गया, तो ईशा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया और रुपाली और अश्विन से जुड़ी सारी पोस्ट भी हटा दीं।












Click it and Unblock the Notifications