बर्थडे पर टीवी की बहू 'अनुपमा' का हुआ ऐसा हाल, पोज देते हुए लड़खड़ाई एक्ट्रेस, फैंस बोले- 'ज्यादा पी ली क्या?'
Rupali Ganguly: टीवी की 'अनुपमा' यानी रुपाली गांगुली अब घर-घर फेमस हो चुकी हैं। उनका ये शो टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर है। बता दें कि, 30 अप्रैल को एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान एक्ट्रेस खूब एंजॉय करते हुए नजर आईं।
रुपाली गांगुली की बर्थडे पार्टी की कई सारी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान उनकी पार्टी में कई टीवी एक्टर्स भी पहुंचे। साथ ही यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया भी इस पार्टी में नजर आए। वहीं दोनों ने पैपराजी को एकसाथ खूब पोज भी दिए। हालांकि इस दौरान रुपाली काफी अनकंफर्टेबल नजर आई।

रुपाली गांगुली रणवीर अल्लाहबादिया के साथ पोज देते वक्त उनका अपनी कलाई से मुंह पोछती हुईं नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस का रवैया देखकर फैंस भी हैरान रह गए। अब सोशल मीडिया पर टीवी की अनुपमा अपनी इस हरकत की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो गईं। फैंस उन्हें ज्यादा ड्रिंक ना करने की सलाह देने लगे।
रुपाली गांगुली की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इनसे कोई कहो कि थोड़ा कम पिया करें।' एक ने लिखा, वाह अनुपमा ये क्या कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ये कैसी हरकतें करने लगी है। अन्य यूजर ने लिखा, 'ज्यादा पीने से इनका ऐसा हाल हुआ है।' इस तरह से लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि, रुपाली गांगुली अब टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। अनुपमा सीरियल से उन्हें काफी फेम मिला है। जिसकी वजह से वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालांकि अब टीवी की अनुपमा एक्टिंग के बाद राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाएंगी। जी हां रुपाली गांगुली ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। एक्ट्रेस ने इस मौके पर कहा- 'मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मुझे आप सबके आशीर्वाद और साथ की जरूरत है।'











Click it and Unblock the Notifications