Rupali Ganguly पर फूटा सौतेली बेटी ईशा वर्मा का गुस्सा, मां को सरेआम कहा- दुष्ट शैतान महिला, फिर जो हुआ
Rupali Ganguly: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच खड़ा हुआ विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। कुछ महीने पहले ईशा वर्मा ने अपनी सौतेली मां रुपाली गांगुली पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे और अब उन्होंने टीवी की 'अनुपमा' को 'दुष्ट शैतान महिला' बोला है।
रुपाली गांगुली और सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच विवाद
आपको बता दें कि रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच साल 2024 में एक बड़ा विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद ये बढ़ता ही चला गया। फिलहाल ये मामला कोर्ट में है। रुपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस भी किया था।

सौतेली मां को लेकर ईशा वर्मा ने कही ऐसी बात
वहीं ईशा वर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कोर्ट की अगली सुनवाई उसके बर्थडे पर है। इसी बात पर गुस्सा निकालते हुए ईशा ने अपनी सौतेली मां को टैग किए बिना उन पर निशाना साधा है।
रुपाली गांगुली को 'दुष्ट शैतान महिला' तक कहा
ईशा वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए सौतेली मां रुपाली गांगुली को 'दुष्ट शैतान महिला' तक कह दिया है। साथ ही आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस उसकी सोशल मीडिया पर जासूसी कर रही हैं और उसे परेशान भी कर रही हैं।
रुपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ने निकाली भड़ास
-ईशा वर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मेरे बर्थडे पर कोर्ट की अगली तारीख तय करने के लिए दुष्ट शैतान महिला का धन्यवाद। तुम कितनी उदार हो। पिछले 4 महीनों से मेरी जासूसी करने और मेरी हर सोशल मीडिया एक्टिविटी की निगरानी रखने के लिए धन्यवाद।
रुपाली गांगुली की वकील सना रईस खान का बयान
जानकारी के अनुसार रुपाली गांगुली की वकील सना रईस खान ने बताया था कि एक्ट्रेस को ईशा के खिलाफ मानहानि मामले में अंतरिम राहत मिली है। इसके मुताबिक, सभी प्लेटफार्म पर किसी भी झूठी और हानिकारक सामग्री पर रोक लगाई जाए ताकि एक्ट्रेस की प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचे।
कब शुरू हुआ रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी का विवाद
-रुपाली गांगुली के साथ उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा का विवाद तब शुरू हुआ था, जब उनका एक पुराना पोस्ट एक्स हैंडल पर वायरल हो गया था। उस समय ईशा के पिता अश्विन वर्मा को रुपाली के बचाव में खड़ा होना पड़ा था।
-आपको बता दें कि ईशा ने रुपाली पर आरोप लगाए थे कि वह पिता अश्विन को फोन करती हैं और बेटी को जान से मारने की धमकी देती हैं। ईशा ने ये भी आरोप लगाया था कि रुपाली उनके पिता को गलत दवाइयां देती हैं। इन आरोपों के बाद रुपाली गांगुली ने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया था।












Click it and Unblock the Notifications