'मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा' सौतेली बेटी के आरोपों पर रुपाली गांगुली ने किया रिएक्ट, घर तोड़ने पर कही ये बात

Rupali Ganguly: अनुपमा फेम रुपाली गांगुली बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। लेकिन आखिरकार अब रुपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी से जुड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

अश्विन वर्मा और उनकी एक्स-वाइफ सपना वर्मा की बेटी ईशा वर्मा हैं, इन दोनों का तलाक 2008 में हुआ था। इसके बाद, अश्विन ने 2013 में रुपाली गांगुली से शादी की, और उसी साल उनकी एक बेटे, रुद्रांश का जन्म हुआ।

Rupali Ganguly

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 2020 में ईशा का एक पोस्ट फिर से वायरल हुआ। जिसके बाद उसने फिर से रुपाली पर घर तोड़ने का आरोप लगाया। ईशा का आरोप था कि रुपाली ने अश्विन के साथ उसकी मां से तलाक होने से पहले अफेयर किया था। ईशा ने रुपाली पर "कंट्रोलिंग" और "अब्यूज़िव" का टैग देते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने उसकी और उसकी मां की जान से मारने की धमकी दी थी।

अब, इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में रुपाली गांगुली ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस पूरे घटनाक्रम का उन पर असर हुआ, तो एक्ट्रेस ने कहा, "अगर मैं कहूं कि नहीं असर हुआ तो मैं झूठ कहूंगी, बिल्कुल असर होता है। हम इंसान हैं, अगर हमारे बारे में कोई पीठ पीछे थोड़ी सी बुराई भी कर दे तो बुरा लगता है।"

रुपाली गांगुली ने आगे कहा, "जो लोग प्यार करते हैं वो लोग प्यार करते रहेंगे। आप अच्छे कर्म करते जाइए, अच्छी चीजें आपके साथ आज नहीं तो कल जरूर होंगी। बुरा समय कभी-कभी आता है, बुरी चीजें होती हैं, लेकिन अच्छाई हमेशा जीतती है।" हालांकि उन्होंने अपने बयान में कहीं भी सौतेली बेटी का जिक्र नहीं किया।

पिछले महीने, रुपाली गांगुली ने ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। अभिनेत्री ने ईशा द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए विवादित बयान के लिए 50 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया था, जिसमें ईशा ने कहा था कि वह अभिनेत्री के आसपास "असुरक्षित" महसूस करती थीं। ईशा ने न केवल अपने विवादित पोस्ट हटाए, बल्कि अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट भी कर लिया, जो रुपाली के लिए इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक बड़ी जीत साबित हुआ, जैसा कि अभिनेत्री की वकील सना रेईस खान ने कहा।

ये भी पढ़ें: '24 साल से मैं फंसी हूं' Rupali Ganguly की सौतेली बेटी ने दिया बड़ा बयान, कानूनी नोटिस पर किया रिएक्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+