Video: 'वो गाली देती है, औरतों को इतना वेल्ला टाइम...', संस्कारी अनुपमा का असली चेहरा देख उड़े फैंस के होश

Rupali Ganguly (ANUPAMAA):टीवी सीरियल 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनका टीवी शो 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। रुपाली गांगुली को अनुपमा में दर्शक एक संस्कारी महिला के तौर पर पसंद करते हैं। ऐसे में अब रुपाली का एक नया वीडियो आया है, जिसको देख फैंस परेशान हैं।

Rupali Ganguly ANUPAMAA

रुपाली गांगुली ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनकी भाषा को लेकर फैंस नाराज हो गए हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। टीवी पर तहजीब और संस्कारी दिखने वाली रुपाली गांगुली की भाषा ने लोगों को हैरान कर दिया है।

आखिरी रुपाली गांगुली ने ऐसा क्या कहा?

रुपाली गांगुली ने CNBC-TV18 को एक इंटरव्यू दिया है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर हो रहे, ट्रोलिंग पर बात कर रही हैं।

रुपाली से इंटरव्यू लेने वाले पूछते हैं कि, 'क्या सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग उनको इफेक्ट करता है', इस पर रुपाली गांगुली कहती हैं कि, ''अरे बहुत ट्रोल किया जाता है...और सबसे ज्यादा तो औरतें ही ट्रोल करती हैं..? पता नहीं औरतों को इतना वेल्ला टाइम कहां से मिलता है। कोई तो एक डॉक्टर है गायनेक, वो हमेशा गाली देती रहती है, क्यों तेरे पास मरीज नहीं हैं भाई? नहीं हैं तो बोल भेजती हूं।''

इसी इंटरव्यू में एक जगह रुपाली कहती हैं, 'मुझे जितनी गाली देनी है, जो लेकिन मेरा शो देखो.. मुझे पहले फर्क पड़ता था लेकिन अब कोई फर्क नहीं पड़ता... मुझे गालियां दो और मेरा शो देखो। मैं इस लायक हूं...इसलिए मेरे बारे में बात हो रही है...।'

रुपाली गांगुली का ये अवतार देख फैंस बोले- फेम मिलते ही तमीज भूल गई हैं

रुपाली गांगुली की ऐसी भाषा सुन फैंस हैरान भी हैं और गुस्सा भी। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है, 'फेम मिलते ही, मैडम तमीज भूल गई हैं। फेम सबको रास नहीं आता है।' एक यूजर ने लिखा, 'टीवी पर संस्कारी और असली चेहरा ऐसा, हम तो आपको कुछ और ही समझ रहे थे।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाषा बहुत मिडिल क्लास है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कैसी भाषा है, कहां से ये देश की लीड टीवी एक्ट्रेस हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सही मैडम, हां उसी वेल्ले टाइम में हम लोग आपका टीवी शो देखते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+